Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dogs news shimla

Shimla News: शहरवासियों को हमलावर कुत्तों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

Tue, 19 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
dogs news shimla
राजधानी में हैं 3508 लावारिस कुत्ते, कई बेहद आक्रामक, हर महीने 100 से ज्यादा लोगों को काट रहे
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर में सार्वजनिक स्थानों से हटाए जा सकते हैं लावारिस कुत्ते
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेशों के बाद अब राजधानी में भी लोगों को हमलावर लावारिस कुत्तों से जल्द राहत मिल सकती है। सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को हटाने और बेहद आक्रामक कुत्तों को मारने के आदेश से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शिमला शहर में 3508 लावारिस कुत्ते हैं। इनमें से कई बेहद आक्रामक भी हैं जो आए दिन लोगों को काट रहे हैं। शहर के मालरोड पर ही आए दिन लावारिस कुत्ते लोगों और सैलानियों को काट रहे हैं। शहर में लावारिस कुत्तों की दहशत इतनी ज्यादा है कि हर महीने अस्पतालों में कुत्तों के काटने के सौ से ज्यादा मामले पहुंच रहे हैं। नगर निगम ने हाल ही में एक संस्था से इनकी गणना करवाई थी जिसमें इनकी संख्या 3508 पाई गई। शहर के सब्जी मंडी, खलीनी, लोअर बाजार, संजौली, कसुम्पटी, न्यू शिमला, विकासनगर, समरहिल, बालूगंज, लक्कड़ बाजार, कृष्णानगर, ढली, मशोबरा आदि वार्डाें में इनकी संख्या सबसे ज्यादा है। नगर निगम के पास आए दिन कुत्तों के काटने की शिकायतें आती हैं लेकिन निगम अब इन्हें पकड़ तक नहीं रहा है। नसबंदी के लिए डॉक्टरों की कमी के कारण शहर में लावारिस कुत्तों को पकड़ने का काम बंद है। बेहद आक्रामक कुत्तों को भी अब नहीं पकड़ा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शहर की जनता को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर निगम को फैसले का इंतजार
नगर निगम का कहना है कि अभी लिखित आदेश जारी होने का इंतजार है। इसमें क्या प्रावधान किए गए हैं, उसका अध्ययन करने के बाद इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। शहर में अस्पतालों, बस अड्डों, स्कूलों, रेलवे स्टेशनों जैसी सार्वजनिक जगहों से पकड़े जाने वाले लावारिस कुत्तों को अब डॉग शेल्टर में रखना अनिवार्य होगा। इसी तरह टीकाकरण या नसबंदी के बाद उसी जगह पर कुत्तों को वापस नहीं छोड़ा जाएगा। हालांकि, इसे लागू करने के लिए निगम को शहर में डॉग शेल्टर भी बनाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed