{"_id":"66bf4af8a57e91b1e80d1280","slug":"dogs-mauled-a-child-and-a-female-tourist-shimla-news-c-19-sml1001-394947-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुत्तों ने एक बच्चे, महिला \nसैलानी को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुत्तों ने एक बच्चे, महिला सैलानी को किया लहूलुहान
विज्ञापन
ढली और मालरोड पर झपटे कुत्ते
लोगों का आरोप, शिकायतों पर कुछ नहीं कर रहा एमसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर ढली क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने दस साल के एक मासूम और मालरोड में एक महिला को बुरी तरह जख्मी कर दिया। ढली में कुत्तों ने टांग, बाजू, पेट और पीठ समेत कुल आठ जगह दांत गड़ाकर बच्चे को लहूलुहान किया है।
स्थानीय लोगों ने जब बच्चे के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो बचाव के लिए दौड़े। इस हमले के बाद लहूलुहान हुए बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में आठ से दस कुत्तों का झुंड पिछले एक माह से घूम रहा है। अब तक यह कई लोगों को काट चुके हैं। रात के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिन के समय भी स्कूली बच्चों का अकेले आना जाना बंद करना पड़ा है।
स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि नगर निगम को एक माह पहले शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वार्ड पार्षद विशाखा मोदी ने कहा कि नगर निगम की टीम शुक्रवार को मौके पर आई थी, लेकिन ये कुत्ते नहीं पकड़े जा सके हैं। शनिवार को दो और टीमें इलाके में इन कुत्तों को पकड़ने के लिए बुलाई गई हैं।
विज्ञापन
मालरोड पर महिला सैलानी पर हमला
शहर के मालरोड पर शुक्रवार दोपहर लावारिस कुत्तों ने एक महिला सैलानी को काट लिया। नाज चौक के पास से गुजर रही महिला की बाईं टांग पर गहरे घाव पड़े हैं। लोगों के अनुसार नाज चौक पर लावारिस कुत्तों का एक झुंड कई लोगों को काट चुका है। यहां होटल और ढाबा कारोबारी इन कुत्तों को खाना देते हैं जिससे यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। लोगों को कहना है कि इस पर रोक लगाई जाए। कुत्तों के लिए अलग जगह फीडिंग प्वाइंट बनाए जाएं।