फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dog bite ten person in shimla.

राजधानी में कुत्तों की दहशत, दस लोगों को काटा

Wed, 08 Apr 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Apr 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
dog bite ten person in shimla.

राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह कसुम्पटी, ब्राकहास्ट और विकासनगर में दो पागल कुत्तों ने दस लोगों को काट कर घायल कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को रिपन अस्पताल में सभी मरीजों को एंटी रेबिज के इंजेक्शन लगाए हैं। मंगलवार को रिपन अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे पंथाघाटी के राधा कृष्ण ने बताया कि उन्हें ब्राकहास्ट के पास सोमवार रात को कुत्ते ने काटा।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र 13 वर्षीय सौरभ ने बताया कि मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय विकासनगर में एक कुत्ते ने उस पर और उसकी बहन पर हमला कर दिया।

एमसी की टीम को नहीं मिले कुत्ते

dog bite ten person in shimla.

बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन फिर भी कुत्ते ने उसे टांग पर काट लिया। इसके अलावा विकासनगर की दीपा, छोटा शिमला के अशोक कुमार और कसुम्पटी की आशा भी रिपन अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे।

मंगलवार को इन क्षेत्रों से कुल दस लोग अस्पताल पहुंचे। मरीजों के साथ अस्पताल पहुंचे कसुम्पटी के राम कृष्ण और प्रताप चौहान ने कहा कि शाम ढलते ही अंधेरी सड़कों से लोगों को चलना मुश्किल हो गया है। एमसी डॉग हट बनाने की सिर्फ घोषणाएं करता है।

एमसी की बीपीएचओ ब्रांच के डा. हमिंद्र शर्मा ने बताया कि कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की सूचना के बाद मौके पर टीम भेजी थी। पूरे क्षेत्र को सर्च किया लेकिन कुत्तों का पता नहीं लगा। बुधवार को दोबारा से टीम मौके पर जांच के लिए जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed