फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   documentary on drugs theme sirmour himachal pradesh

नशेड़ियों के ठिकाने उजाड़ने की बन रही डॉक्यूमेंटरी

Thu, 02 Jun 2016 01:47 PM IST
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 02 Jun 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
documentary on drugs theme sirmour himachal pradesh
एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन - फोटो : अमर उजाला

सिरमौर पुलिस ने नशेड़ियों के ठिकानों को हटाने की अनूठी पहल की है। इसकी बाकायदा वीडियोग्राफी हो रही है। जिसकी डॉक्यूमेंटरी बनेगी। इस अभियान के तहत नशे के सौदागरों के झाड़ियों वाले ठिकाने जेसीबी से हटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जबकि नशा करने के लिए नशेड़ियों की ढाल बने खंडहर भवनों में कांचकली (खुजली वाला पाउडर) का छिड़काव होगा। कांगड़ा से यह पाउडर मंगवाया गया है। पुलिस इस मुहिम को सोशल मूवमेंट मानकर चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने नशे पर अंकुश लगाने के कई अभियान चलाए हैं। अफीम उखाड़ो, भांग उखाड़ो इसमें अहम है। लेकिन, सिरमौर में चल रहा यह अभियान इनसे हटकर है। यहां न तो नशे की खेती नष्ट हो रही है और न ही ड्रग माफिया दबोचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नशा करने के अड्डे तहस-नहस किए जा रहे हैं। हिमाचल में इस तरह की यह पहली मुहिम है। पुलिस को अभियान के पहले ही दिन भारी जन सहयोग भी मिला।

कहां से आया आइडिया
एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि पांवटा में कुछ अरसे पहले एक हत्या हुई थी। उसकी छानबीन के लिए वह मौके पर गईं। इस दौरान मौके पर कई झाड़ियों के बीच दवाइयों के रेपर, नशे के लिए प्रयोग होने वाली सामग्री आदि पाई गई।

जिसे देखते हुए यह अभियान चलाया गया। संदिग्धों पर नजर रखने को जिले में लगभग सौ सीसीटीवी लगेंगे। इनमें 75 कैमरे पांवटा इलाके में ही लगेंगे। पहले चरण में अभियान पांवटा में चलेगा। कोटपा के बजट से इनकी खरीदारी होगी।

नशा निवारण केंद्र भी चलाएगी पुलिस
नशे के दलदल में फंसे युवाओं को बाहर निकालने के लिए पुलिस नशा निवारण केंद्र भी चलाएगी। कुछ दिनों में चिकित्सकों की टीम भी आएगी, जो काउंसलिंग शुरू करेगी।

नशेड़ियों के अड्डों पर चली जेसीबी

documentary on drugs theme sirmour himachal pradesh
जेसीबी चलाकर नशेड़ियों के अड्डों को तहस-नहस कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब क्षेत्र में झाड़ियों में नशे का खेल चल रहा है। नशेड़ियों ने जिलाभर में ऐसे कई ठिकाने बनाए हैं। पांवटा में पुलिस ने ऐसे कई ठिकाने ढूंढ निकाले हैं, जिन्हें जेसीबी चलाकर तहस-नहस कर दिया गया।

बुधवार को एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन और डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर के नेतृत्व में दिनभर मुहिम चली। इस दौरान देवीनगर में कृपाल शिला गुरुद्वारे के समीप नशेड़ियों के छिपकर बैठने वाले सभी अड्डों को साफ किया गया।

बुधवार को वार्ड-9 में यमुना नदी के किनारे खाली पड़ी जमीन पर अभियान चला। डीएसपी पांवटा की टीम ने जेसीबी मशीन से संदिग्ध स्थलों को हटाया।

इन स्थलों पर सिल्वर फॉयल भी मिला। इसका इस्तेमाल नशेड़ी स्मैक पीने में करते हैं। दोपहर को एसपी सिरमौर मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस टीम को नशाबंदी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

पांवटा नप उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, वार्ड 9 व 10 की महिलाओं व क्षेत्रवासियों ने नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का सहयोग देने का आश्वासन दिया।

एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान जारी रहेगा। इस मुहिम में शहर के लोगों का सहयोग मिलना जरूरी है। महिलाओं के सहयोग से ही नशे के अड्डों व नशेड़ियों पर अंकुश लगाना संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed