फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Documentary on athlete Kiran Dsouza in Canadian Adventure Sports Film Festival

कनाडा के एडवेंचर स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी धावक किरन डिसूजा पर बनी डॉक्यूमेंट्री

Wed, 07 Oct 2020 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Oct 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Documentary on athlete Kiran Dsouza in Canadian Adventure Sports Film Festival
- फोटो : अमर उजाला

मनाली में रहने वाले धावक किरन डिसूजा पर बनी डॉक्यूमेंट्री कनाडा के एडवेंचर स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित हुई है। पिछले माह मनाली की 5289 मीटर ऊंची फ्रेंडशिप पीक को डिसूजा ने 11 घंटे 45 मिनट में फतह किया था। इसी दौरान इन पर यह डॉक्यूमेंट्री बनी थी। मूलरूप से नागपुर के रहने वाले डिसूजा को दौड़ने का शौक है। अब तक कई दौड़ें पूरी करने पर यह सुर्खियों में रह चुके हैं।

विज्ञापन


कनाडा में यह फिल्म फेस्टिवल दिसंबर माह में होना है। इसमें दुनिया भर की फिल्में दिखाई जाएंगी। पिछले पांच साल से मनाली में पहाड़ों पर दौड़ने का शौक पूरा कर रहे हैं। फ्रेंडशिप पीक चढ़ाई के समय उन पर बनी फिल्म को कनाडा के एडवेंचर स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में जगह मिली है। उन्होंने बताया कि मनाली मे ट्रेल रनिंग को लेकर काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने मनाली के एसडीएम रमन घरसंगी का सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


अब देऊ टिब्बा चोटी महज 19 घंटे 38 मिनट में की फतह
धावक किरन डिसूजा ने मनाली की 19689 फीट ऊंची देऊ टिब्बा की चोटी को महज 19 घंटे 38 मिनट में फतह कर लिया। अमूमन इस चोटी को चढ़ने में अनुभवी पर्वतारोही भी आठ से दस दिन का समय लेते हैं। पिछले एक दशक से पेशेवर धावक की तरह दौड़ रहे किरन डिसूजा भारतीय अल्ट्रा और ट्रेल रनिंग टीम में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed