फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctos leaving job in himachal

हिमाचल में नौकरी छोड़ रहे हैं डाक्टर

Thu, 17 Apr 2014 08:59 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 17 Apr 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
doctos leaving job in himachal

विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझते हिमाचल से डाक्टर भाग रहे हैं। पिछले एक साल में 20 से ज्यादा विशेषज्ञ चिकित्सक नौकरी छोड़ गए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान आईजीएमसी शिमला में ही रजिस्ट्रार नहीं हैं। स्वास्थ्य मिशन के फर्स्ट रेफरल यूनिट्स (एफआरयू) में विशेषज्ञ डाक्टरों का अकाल है। आईजीएमसी में इस वक्त रजिस्ट्रार के 35 से ज्यादा पद खाली हैं। सीटीवीएस को छोड़ शेष किसी भी सुपरस्पेशिलिटी विभाग में पर्याप्त रेजिडेंट डाक्टर नहीं हैं।

विज्ञापन


कुल्लू से बाल रोग विशेषज्ञ डा. अक्षत चंदेल छोड़ गए। बाल रोग में पीजी डा. सुरजीत भारद्वाज को सरकार ने जब जबरदस्ती रिकांगपिओ भेजा तो वे भी 3 साल की ईओएल पर दिल्ली चले गए। पूर्व भाजपा सरकार के दौरान रोहडू भेेजे गए डा. अरुण शर्मा ने भी नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन


गाइनी में पीजी डा. मालती जोशी ने ज्वाइन ही नहीं किया। राज्य सरकार की ओर से अनुबंध पर नियुक्त डा. गरिमा ठाकुर ने चमियार पीएचसी, डा. मेघना डोगरा ने बनीखेत और डा. तुहिना गोयल ने परागपुर पीएचसी से नौकरी छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

304 विशेषज्ञ चाहिए, हैं सिर्फ 5

doctos leaving job in himachal

हिमाचल के सामुदायिक अस्पतालों में इस समय 304 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद है, लेकिन हैं सिर्फ पांच। यहां 76 महिला रोग विशेषज्ञ चाहिए, लेकिन एक भी नहीं है। बाल रोग विशेषज्ञ केवल 2 हैं। राज्य सरकार ने ये आंकड़े भारत सरकार को भी दिए हैं।

मंडी में 8 सर्जन और 1 एनास्थिस्ट

मंडी जोनल अस्पताल में वर्तमान में 2 सर्जन, 3 आर्थो स्पेशलिस्ट और 3 गाइनीकॉलोजिस्ट हैं, लेकिन मरीजों को ऑपरेशन के लिए एनास्थिस्ट एक है। बिलासपुर अस्पताल में एक भी नहीं है। ऑपरेशन का रोगी आने पर एनास्थिस्ट बाहर से हायर करते हैं।


क्या है नौकरी छोड़ने की वजह

मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव डा. जीवानंद चौहान कहते हैं कि डाक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया ठीक नहीं है। रूरल में सेवाएं देने के लिए विशेषज्ञ को जहां भेजा जाता है, वहां न चपरासी होता है, न ही संसाधन। पे स्केल भी केंद्रीय सेवाओं से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed