फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Doctors will go on pen down strike in Himachal from February 10 , Decision taken in executive meeting

कार्यकारिणी की बैठक में फैसला: हिमाचल में 10 फरवरी से पेन डाउन हड़ताल करेंगे चिकित्सक

Mon, 07 Feb 2022 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Feb 2022 06:33 PM IST
सार

 10 फरवरी से अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के सभी चिकित्सक 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक पेन डाउन हड़ताल करेंगे। पेन डाउन हड़ताल के दौरान अपनी-अपनी जगहों पर गेट मीटिंग करेंगे। सभी ने एकमत से फैसला किया कि यदि इस दौरान भी सरकार उनकी उचित मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती है तो इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा और संपूर्ण हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
Doctors will go on pen down strike in Himachal from February 10 , Decision taken in executive meeting
चिकित्सक करेंगे पेन डाउन हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को वर्चुअल माध्यम से हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने की। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार चिकित्सकों के प्रति गंभीर नहीं है। वेतन विसंगतियों के लिए सरकार ने प्रदेश के पांच अन्य कर्मचारी संघों को बैठक के लिए बुलाया, लेकिन सभी चिकित्सक संघों को दरकिनार किया गया। बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने संयुक्त संघर्ष समिति की मांगों का ब्योरा सदस्यों के सामने रखा। उसके बाद संघर्ष की रूपरेखा बनाई गई। निर्णय लिया कि 10 फरवरी से एक हफ्ते तक प्रदेश के सभी चिकित्सक सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक पेनडाउन हड़ताल करेंगे। इस दौरान गेट मीटिंग भी करेंगे। अगर सरकार ने एक हफ्ते में उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो इस संघर्ष को तेज किया जाएगा और संपूर्ण हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन


पेन डाउन हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।  बैठक में हिमाचल प्रदेश मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से डॉ. राजेश सूद, डॉ. मुकुल भटनागर, डॉ. हर्षवर्धन चौहान, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन से डॉ. विशाल जंवाल, डॉ. मनोज ठाकुर, डॉ. अक्षत पुरी, हिमाचल प्रदेश वेटरनेरी ऑफिसर संघ से महासचिव डॉ. मधुर गुप्ता, हिमाचल प्रदेश डेंटल मेडिकल ऑफिसर संघ की तरफ से डॉ. अरुण राणा,प्रदेश मेडिकल अफसर संघ से उपाध्यक्ष डॉ. चांदनी राठौर, संयुक्त सचिव दुष्यंत ठाकुर, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रवीण, जिला प्रधान डॉ. विकास ठाकुर, डॉ. जितेंद्र रुड़की, सचिव डॉ. विजय राय, चंबा जिला प्रधान डॉ. दिलबाग ठाकुर, डॉ. गंगा, डॉ. नीरज और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed