फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctors strike in himachal

डॉक्टर की 15 दिन में बहाली न हुई तो प्रदेश भर में करेंगे हड़ताल

Sun, 14 Aug 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
doctors strike in himachal

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान डॉ. जीवानंद चौहान ने की। बैठक में डॉक्टरों पर हो रहे हमलों की निंदा की गई। साथ ही संघ ने चिड़गांव हादसे और रिवालसर सीएचसी के डॉक्टर को टर्मिनेशन करने का कड़ा संज्ञान लेते हुए संघ ने फैसला लिया कि बिना डॉक्टर का पक्ष सुने एकतरफा कार्रवाई करना बिल्कुल अनुचित है।

विज्ञापन


जल्द से जल्द उस डॉक्टर की बहाली की जाए वरना पूरे प्रदेश के चिकित्सक हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके लिए संघ ने सरकार को 15 दिन का समय दिया है। संघ ने सरकार के उस निर्णय का विरोध किया है जिसमें अंधाधुंध मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। वहीं पहले से चल रहे दो मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर नहीं हैं।
विज्ञापन


नए कॉलेजों में प्रदेश से बाहर के डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है जो हिमाचली डॉक्टरों के साथ नाइंसाफी है। सरकार के उस निर्णय का विरोध किया है जिसमें गैर एमबीबीएस लोगों को भर्ती किया जा रहा है और उन्हें एमबीबीएस की जगह लगाया जा रहा है। विभाग में रेगुलर डीपीसी नहीं हो रही जिसकी वजह से बीएमओ की पोस्ट खाली चल रही है। संघ ने रोष जताया है कि मुख्यमंत्री ने संघ की सभी मांगें एक साल पहले मानने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, मुख्य सलाहकार डॉ. संतलाल, डॉ. ओमपाल, उपप्रधान डॉ. अनुपम, डॉ. राजेश राणा, संयुक्त सचिव डॉ. दुष्यंत ठाकुर, ऊना के डॉ. राहुल कतना, कांगड़ा से डॉ. गुरदर्यन गुप्ता, प्रदेश प्रेस सचिव डॉ. सुशील शर्मा, मंडी से डॉ. जितेंद्र और डॉ. विकास, कुल्लू से डॉ. कल्याण और प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. प्रवीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed