{"_id":"6345961c9458cc4a1f51d53b","slug":"doctors-strike-ends-opd-will-run-all-day-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पूरा दिन चलेंगी ओपीडी, ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पूरा दिन चलेंगी ओपीडी, ऑपरेशन
Tue, 11 Oct 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:44 PM IST
सार
प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा की ओर से मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि यह डॉक्टर मांगों पर गौर नहीं किए जाने से बीते पांच दिनों से दिन में डेढ़ घंटे हड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन
डॉक्टरों की पैन डाउन हड़ताल खत्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जिलों के अन्य सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों ने मंगलवार को पैन डाउन हड़ताल खत्म कर दी है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा की ओर से मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि यह डॉक्टर मांगों पर गौर नहीं किए जाने से बीते पांच दिनों से दिन में डेढ़ घंटे हड़ताल कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अनुपम ने कहा कि मांगों को लेकर प्रतिनिधि ने सचिव स्वास्थ्य से सचिवालय में मुलाकात की। 20 मिनट की बैठक के दौरान चिकित्सकों ने अपनी
विज्ञापन
मांगों को उनके समक्ष रखा। इसमें अनुबंध पर चयनित चिकित्सकों को ग्रेड पे का लाभ दिया जाना, निदेशक पद पर डॉक्टर की तैनाती और मेडिकल कालेजों में तैनात स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अकादमिक अलाउंस और 4-9-14 टाइम स्केल दिए जाने पर चरचा हुई। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने डाक्टरों को मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन