फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctors posted in nahan medical college sirmour

अचानक डॉक्टरों से भर गया ये मेडिकल कॉलेज, चौंकाने वाली है वजह

Tue, 20 Mar 2018 09:42 AM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 20 Mar 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
doctors posted in nahan medical college sirmour

हिमाचल के एक मेडिकल कॉलेज में अचानक ही डॉक्टरों की संख्या में इजाफा हो गया है। जी हां, डॉ. यशवंत सिंह मेडिकल कॉलेज नाहन में अचानक डॉक्टरों की संख्या में इजाफा हो गया है। 

विज्ञापन


कॉलेज में काफी संख्या में नए डॉक्टर नाहन मेडिकल कॉलेज में तैनात किए गए हैं। अकेले सिरमौर से ही करीब 20 डॉक्टर इन दिनों नाहन में सेवाएं दे रहे हैं जबकि अन्य जिलों से भी चिकित्सकों को नाहन मेडिकल कॉलेज में भेजने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


लेकिन, यह तैनाती नियमित तौर पर नहीं की गई है। यह व्यवस्था महज कुछ दिनों के लिए ही रहेगी। पांवटा साहिब सिविल अस्पताल से ही छह चिकित्सक नाहन लगाए गए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले सिरमौर से तैनात किए इतने डॉक्टर

doctors posted in nahan medical college sirmour

सूत्र बताते हैं कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए पहुंचने वाली है। इसी के मद्देनजर कॉलेज में स्टाफ बढ़ाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में अगले बैच की तैयारी चल रही है। नया बैच बैठाने को लेकर एमसीआई का दौरा अहम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर कई चिकित्सकों को मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। वह यहां कब तक रहेंगे, इसका कोई जिक्र नहीं है। अकेले सिरमौर जिले से ही 20 चिकित्सकों की तैनाती नाहन मेडिकल कॉलेज में की गई है।
 

क्या कहते हैं अधिकारी

doctors posted in nahan medical college sirmour

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल से ही छह चिकित्सक नाहन लगाए गए हैं जबकि ददाहू से एक, संगड़ाह खंड से पांच और राजगढ़ खंड से तीन चिकित्सकों को नाहन में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।चलोग, गलानाघाट और धामला पीएचसी से चिकित्सकों को नाहन बुलाने से वह फार्मासिस्टों के सहारे हो गई हैं।

सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि आला अधिकारियों से मिले निर्देशों के अनुसार जिले के विभिन्न अस्पतालों में तैनात 20 चिकित्सकों को नाहन मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. जय श्री शर्मा ने बताया कि एमसीआई का दौरा औचक रहता है। इसकी किसी को जानकारी नहीं होती।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed