फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctors on leave on 23rd jan 2017 in himachal pradesh

इस दिन छुट्टी पर रहेंगे सभी डॉक्टर, सोच समझकर घर से निकलें

Sat, 21 Jan 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Jan 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
Doctors on leave on 23rd jan 2017 in himachal pradesh

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं। डॉक्टरों के खिलाफ बढ़ रही हिंसक घटनाओं और मांगों की अनदेखी पर प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला लिया है। 23 जनवरी को डॉक्टर सामूहिक अवकाश लेंगे। 24 जनवरी से 2 फरवरी तक काले बिल्ले लगाकर विरोध करेंगे।

विज्ञापन


तीन से 12 फरवरी तक सभी डॉक्टर सुबह दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे। 13 फरवरी को दोबारा एक दिन की सामूहिक छुट्टी करेंगे। एसोसिएशन का कहना है अगर फिर भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 24 फरवरी को प्रदेश के सभी डॉक्टर सामूहिक त्यागपत्र दे देंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जीवानंद चौहान और महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि सभी डॉक्टर एकजुट हैं। साथी डॉक्टर के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन बीते तीन सालों से लगातार सरकार और प्रशासन से अपनी मांगों को लेकर मिल रही है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं हड़ताल पर जाने के कारण
एसोसिएशन का कहना है कि अगर मैडीपर्सन एक्ट को पहले ही गैर जमानती बना दिया होता तो आज डॉ. दलजीत को जान नहीं गंवानी पड़ती। प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में गैर सामाजिक तत्वों की ओर से हिंसा की घटनाएं की जा रही हैं। सरकार सब कुछ देखकर मूक बनी हुई है।

महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि ऊना और बिलासपुर वाले घटनाक्रम में प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पाया है। बिलासपुर में पीड़ित डॉक्टर के और एसोसिएशन के गुहार लगाने के बाद भी डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई है। रिवालसर वाले मुद्दे पर प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई की है। कुल्लू की सैंज सीएचसी में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना में दोषियों को आज तक पकड़ा नहीं गया है।

कहा कि इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण कई डॉक्टर सरकारी नौकरी छोड़ रहे हैं। सरकार इस पलायन को रोकने के लिए कोई कारगर नीति नहीं बना पाई है। सरकार से मिल रही निराशा को देखते हुए एसोसिएशन ने अब कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है।


राज्य में जारी रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं
शिमला। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने कहा कि आंदोलन के दौरान आम जनता को कोई परेशानी न हो, उसके लिए आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को भेजा पत्र
शिमला। डॉक्टरों ने अपने विरोध प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर सहित प्रधान सचिव स्वास्थ्य, निदेशक स्वास्थ्य को पत्र भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed