फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctors on leave in himachal, public faces problems

डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने से अस्पतालों में रही अफरातफरी

Mon, 23 Jan 2017 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 Jan 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
doctors on leave in himachal, public faces problems

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अफरातफरी का माहौल रहा। डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर रहने से राजधानी शिमला के आईजीएमसी और डीडीयू में 38 और प्रदेश भर में 150 से अधिक ऑपरेशन नहीं हो सके। ओपीडी भी नहीं हुई। मरीजों को निराश होकर अस्पतालों से लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर 3 से 12 फरवरी तक सुबह दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक करने का फैसला लिया है। 13 फरवरी को प्रदेश के सभी डॉक्टर दोबारा सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। बावजूद इसके डॉक्टरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 24 फरवरी को सामूहिक त्यागपत्र देने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


विरोध के लिए मंगलवार से डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे।मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए मेडीपर्सन एक्ट लागू करने की मांग की है। इस एक्ट के तहत डॉक्टरों के साथ हिंसक घटनाएं करने वालों के खिलाफ गैर जमानती धाराएं लगाने की पैरवी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ पर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचे पर नहीं मिला इलाज
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात 19 डॉक्टरों के अवकाश पर रहने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाईं। बर्फ पर चलकर इलाज के लिए पहुंचे घाटी के मरीजों को निराश होकर घर लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed