फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   doctor tested corona positive even after taking second dose of covid 19 vaccine in shimla

हिमाचल: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी डॉक्टर संक्रमित

Tue, 16 Mar 2021 12:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Mar 2021 12:13 PM IST
सार

  • कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी डॉक्टर संक्रमित
  • शिमला के रिपन अस्पताल का मामला
  • डॉक्टर के संक्रमित आने के बाद अस्पताल कर्मियों में हड़कंप
 

विज्ञापन
doctor tested corona positive even after taking second dose of covid 19 vaccine in shimla
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को उनकी रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, डॉक्टर के संक्रमित आने के बाद अस्पताल के अन्य कर्मियों में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कुछ दिन पहले कर्मियों से मिले थे।  

विज्ञापन


डॉक्टर की पत्नी और बेटी को बुखार की शिकायत के चलते सोमवार को अस्पताल लाया गया था। उनकी कोरोना जांच करवाई तो डॉक्टर और पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनकी बेटी का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया। एहतियात के तौर पर माता-पिता का भी आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया है। इन सभी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उधर, तीन-चार दिन पहले सोलन जिले में भी एक महिला डॉक्टर भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद पॉजिटिव पाई गई थीं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित आए डॉक्टर को होम आइसोलेट करने के निर्देश दिए हैं। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा जाएगा। - डॉ. रमेश चौहान, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जनवरी को पहली, एक मार्च को लगी थी दूसरी डोज
डीडीयू अस्पताल के डॉक्टर को 30 जनवरी को पहली डोज लगी थी। इसके बाद 1 मार्च को दूसरी डोज लगाई गई। इसके चौदह दिन बाद डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed