फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor postpon thier strik

आईजीएमसी में रेजिडेंट डॉक्टरों ने रोक दी हड़ताल

Mon, 20 Dec 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Doctor postpon thier strik
प्रबंधन से आश्वासन पर लिया फैसला, ऑनलाइन भरी जाएंगी 50 फीसदी पीजी सीटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रेजिडेंट डॉक्टरों ने आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि सुबह साढ़े दस बजे के बाद डॉक्टरों के हड़ताल से लौटने के कारण अस्पताल में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. माधव वर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें कहा है कि पीजी की स्टेट कोटे की 50 फीसदी सीटें भरने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। आरडीए ने अस्पताल में बैठक के बाद सुबह साढ़े दस बजे हड़ताल का फैसला वापस लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में सुबह साढ़े 9 बजे के करीब रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने बैठक की। बैठक के दौरान मामले को लेकर उन्होंने प्रबंधन से बातचीत की। इसके बाद 10:30 बजे आरडीए कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह के दफ्तर पहुंची और उन्हें हड़ताल वापस लेने को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके करीब आधे घंटे बाद विभागों में काम के लिए डॉक्टर लौट आए। डॉक्टरों ने ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर का काम संभालना शुरू किया। मेडिसिन और सर्जरी ओपीडी में वरिष्ठ डॉक्टरों ने काम संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से काम शुरू होने के कारण दोपहर एक बजे तक मेडिसिन ओपीडी में करीब 50 मरीजों को ही उपचार मिला था। करसोग के लाभ सिंह ने बताया कि वह सुबह से ओपीडी के बाहर बैठे हैं लेकिन दोपहर बाद भी उनका नंबर नहीं लग पाया है। सरकाघाट की द्रोपदी ने बताया कि उनके पति का यूरोलॉजी में उपचार होना है लेकिन सबसे पहले पर्ची बनाने के बाद भी ओपीडी में उनका नंबर नहीं आ पाया है। ऑर्थो, आंखों और ईएनटी ओपीडी में कार्य सुचारु रूप से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed