{"_id":"d37cf1cdd49e171e1b3b404dcb9c2dc2","slug":"doctor-oppose-the-inquiry-at-knh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मनमानी, अब जांच पर भड़क गए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मनमानी, अब जांच पर भड़क गए डॉक्टर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Apr 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के इकलौते महिला अस्पताल केएनएच में कमीशन के खेल पर जांच बैठने पर रेजीडेंट डाक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
आईजीएमसी रेजीडेंट डाक्टर एसोसिएशन ने दोटूक कहा कि यदि किसी रेजीडेंट डाक्टर के खिलाफ जांच हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस तरह के मामलों से डाक्टरों का मनोबल गिरता है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राजीव चौहान ने कहा कि रेजिडेंट डाक्टर 36-36 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। कई बार आपात स्थिति में अस्पताल में टेस्ट न होने के कारण मरीज को बाहर से टेस्ट करने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन
मरीज जहां मरजी से टेस्ट करवा कर आए, इससे रेजीडेंट डाक्टर का कोई लेना देना नहीं होता। निजी लैबों में मनमानी टेस्ट फीस ली जा रही है। इस पर सरकार नियंत्रण करे और संबंधित एजेंसी निगरानी रखे।
विज्ञापन
दो हफ्ते में आएगी जांच की रिपोर्ट
अस्पताल में मरीज को निजी लैब में भेजने के मामले में जांच कमेटी दो हफ्ते के भीतर अस्पताल प्रबंधन को रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी जांच के दायरे में आए डाक्टरों से पूछताछ करेगी और उनके बयान लेगी।
इसके अलावा संबंधित मरीज और तीमारदारों के भी बयान होंगे। जांच टीम ने वह दस्तावेज हासिल कर लिए हैं जिसमें मरीज को प्राइवेट लैब में भेजे जाने का जिक्र किया गया है।