फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor assigned to dog sterilization duty fails to report for work; explanation sought.

Shimla News: कुत्तों की नसबंदी को भेजे डॉक्टर ने नहीं दी ज्वॉइनिंग, जवाब तलब

Wed, 05 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Doctor assigned to dog sterilization duty fails to report for work; explanation sought.
11 महीने माह पहले हुए थे ज्वाइनिंग के आदेश
विज्ञापन

डॉक्टर बोला, प्रमोशन मिलने पर नई जगह दी ज्वाइनिंग

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को कुत्तों से राहत दिलाने और लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए पशुपालन विभाग ने जिस डॉक्टर की नगर निगम में तैनाती की उसने 11 माह बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दी। डॉक्टर न होने से महीनों तक नगर निगम में नसबंदी का काम ठप पड़ा है।

नगर निगम के नए आयुक्त सचिन कंवल को जब इसका पता चला तो उन्होंने डॉक्टर को दफ्तर बुलाकर जवाब तलब किया। साथ ही निगम स्वास्थ्य अधिकारी से भी डॉक्टर के महीनों तक गायब रहने कारण पूछा। आयुक्त ने वेटनरी डॉक्टर से पूछा कि आखिर अभी तक ज्वाॅइनिंग क्यों नहीं दी। विभाग ने जब अक्तूबर 2025 में नगर निगम के लिए तबादला आदेश जारी कर दिए थे तो 11 माह से डॉक्टर कहां गायब रहे। डॉक्टर ने कहा कि अब उनकी पदोन्नति हो गई है, उन्हें नई जगह तैनाती मिलनी है।
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि उनके पिछले आदेश नगर निगम के लिए हुए थे। नियमों के अनुसार डॉक्टर को तुरंत नगर निगम में ज्वॉइनिंग देनी चाहिए थी। यदि पदोन्नति हुई है तो जब तक सरकार नए आदेश नहीं कर देती, तब तक डॉक्टर को नगर निगम में सेवाएं देनी होंगी। निगम को जब जरूरत पड़ेगी तो डॉक्टर को रिपोर्ट करना होगा। आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि डॉक्टर से दफ्तर बुलाकर जवाब लिया है। इसके बाद अब डॉक्टर ने रिपोर्ट दी है कि वह निगम में सेवाएं दे रहे हैं। शहर में फिर से लावारिस कुत्तों को पकड़ने और इनकी नसबंदी का काम भी शुरू किया जा रहा है। लोगों को जल्द कुत्तों के आतंक से राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed