फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctor advice shimla: irregularities in menstruation of Women can lead to cancer

महिलाएं हल्के में न लें पीरियड का गड़बड़ाना, तुरंत करवाएं उपचार

Tue, 05 Mar 2019 10:44 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 05 Mar 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
doctor advice shimla: irregularities in menstruation of Women can lead to cancer

कई बार महिलाएं पीरियड का गड़बड़ाना और पेट दर्द को हल्के में लेती हैं। यह बाद गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। इसलिए महिलाओं को पीरियड के गड़बड़ाने और पेट दर्द की तुरंत प्रभाव से विशेषज्ञ से जांच करवा लेनी चाहिए।

विज्ञापन


ये दोनों लक्षण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के होते हैं। इसका समय रहते उपचार जरूरी है। देश में हर साल सर्वाइकल कैंसर के लगभग 2.5 लाख मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन


सावधानी और जागरूकता से इस बीमारी को रोका जा सकता है। अगर समय रहते इलाज नहीं किया गया तो यह धीरे-धीरे विकसित होता है। यह कैंसर 15 से  44 साल तक की उम्र की महिलाओं में ज्यादा पाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण व कारण

doctor advice shimla: irregularities in menstruation of Women can lead to cancer

पीरियड का गड़बड़ाना
पेट में दर्द होना
बार-बार गर्भवती होना
धूम्रपान करने वाली महिलाएं
ह्यूमन पेपिलोमा वायरस का इंफेक्शन होना

बीमारी से बचाव के तरीके 
धूम्रपान और शराब का सेवन न करें
रेड मीट ना खाएं और नियमित व्यायाम करें
डिब्बा बंद रेडीमेड भोजन न खाएं
नियमित रूप से संबंधित अंगों की सफाई रखें

घरेलू, आयुर्वेद बचाव

doctor advice shimla: irregularities in menstruation of Women can lead to cancer

हरी-पत्तेदार सब्जियां और सलाद का ज्यादा सेवन करें
ताजे फल, साबुत अनाज और दालों का प्रचुर मात्रा में इस्तेमाल करें
मूंगफली और बादाम नियमित रूप से खाएं
विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, मौसमी, नींबू, अंगूर, आंवला खाएं 


डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के गायनी विशेषज्ञ डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए गंभीर समस्या है। इसके लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार करना जरूरी है। इस बीमारी के जागरूकता के लिए आने वाले समय में विशेष अभियान चलाएं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed