{"_id":"be08b3afcc32112ca21098250674289b","slug":"diwali-festival-took-place-on-the-ashes-property-worth-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात राख हुई लाखों की संपत्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात राख हुई लाखों की संपत्ति
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Fri, 24 Oct 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में खुशियों के त्यौहार दीपावली पर्व पर लोगों द्वारा की गई आतिशबाजी और पटाखों ने कई लोगों की खुशियां गम में तब्दील हो गई। पूरे प्रदेश में दीपावली पर्व पर आग लगने के कुल 31 मामले सामने आए। इसमें किसी का घर जल गया तो किसी का कीमती सामान राख हुआ।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के मुताबिक सबसे बड़ी आग कुल्लू जिला के निरमंड में लगी। यहां पर अज्ञात कारणों से एक गांव में तीन मकान जल गए। मामला वीरवार करीब साढ़े आठ बजे का है जब कुल्लू जिला के बागी पुल में राधा देवी, कुलदीप सिंह और नरोत्तम सिंह के घर में आग लग गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद रामपुर से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया लेकिन उस समय तक करीब पांच लाख का नुकसान हो चुका था। तीनों को आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा है। 22 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 24 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक प्रदेश में आग लगने के करीब 31 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
इसमें नौ हाउस फायर और 2 मामले फोरेस्ट फायर और 20 मामूली आग लगने के मामले शामिल है। अग्निशमन विभाग की कोशिशों से करीब 5 करोड़ 68 लाख 25 हजार की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। शिमला शहर में तीन आग लगने के मामले सामने आए। इसमें एक फोरस्ट फायर और दूसरा कच्चीघाटी में टायरों में आग लगने का मामला शामिल है।
एक अन्य मामले में पेड़ पर आतिशबाजी से आग लग गई। सब फायर ऑफिसर माल रोड़ शिमला महेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 31 आग लगने के मामले सामने आए हैं।