Himachal: युवा कांग्रेस की हमीरपुर, बड़सर, भोरंज कार्यकारिणी भंग, मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई कार्रवाई
प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव व प्रभारी जिला हमीरपुर महेश सिंह ठाकुर मैडी ने जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर, विधानसभा क्षेत्र बड़सर, हमीरपुर व भोरंज की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में युकां की चार कार्यकारिणियों को भंग कर दिया गया है। इससे सियाप्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव और हमीरपुर के प्रभारी महेश सिंह ठाकुर मैडी ने प्रदेश प्रभारी विनीत कम्बोज, सहप्रभारी योगेश हांडा और प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अनुमति से हमीरपुर, बड़सर और भोरंज की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। अध्यक्ष अपने-अपने पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को अध्यक्ष समेत भंग कर दिया है, वहां जल्द ही स्थानीय नेताओं की सलाह से नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
महेश ने कहा कि यह निर्णय जिला और ब्लाॅक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संगठन में निष्क्रियता और आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए लिया गया है। शीघ्र ही ब्लाॅकों की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। जिसमें संगठन के कार्यक्रमों की रूचि रखने वाले और ऊर्जावान युवाओं को कार्य करने का मौका दिया जाएगा। महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर जिला अध्यक्ष, बड़सर, भोरंज के अध्यक्षों से नई कार्यकारिणी को 15 दिन के भीतर गठित कर स्वीकृति के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय को भेजने को कहा है।