फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   District level under-14 sports competition begins

Shimla News: जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Wed, 11 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
District level under-14 sports competition begins
जुन्गा (शिमला)। जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुन्गा में शुरू हो गई। चार दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम चरण में जिले के 13 शिक्षा खंडों की 310 छात्राएं भाग ले रही हैं। इसका शुभारंभ यूको बैंक के उप महाप्रबंधक प्रदीप आनंद केसरी ने किया। कार्यक्रम में एयरटेल के राज्य प्रमुख ब्रजेश भारद्वाज और यूको बैंक के लीड जिला प्रबंधक भीमा दत्ता बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रदीप आनंद केसरी ने कहा कि खेलों का विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व है जिससे बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। प्रधानाचार्य सुमन चंदेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि यह जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता छात्र और छात्राओं की दो चरण में करवाई जा रही है। फुटबाल, हॉकी, बास्केटबाल, हैंडबॉल और बॉक्सिंग मुकाबले होंगे। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खैरा और जुन्गा के माध्यम हॉकी का पहला मैच खेला गया। इसमें जुन्गा स्कूल विजेता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article