बुरी फंसी भाजपा! आखिर क्यों जारी हुआ पार्टी को नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बिलासपुर दौरे के दौरान कथित ‘कहलूरी धाम’ परोसने का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में भाजपा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
भाजपा से पूछा गया है कि क्यों धाम परोसी गई। इसका जवाब सोमवार तक देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कहलूरी धाम के खर्चे की असेस्मेंट होने के बाद यह खर्चा भाजपा के खाते में जुड़ेगा।
एक्सपेंडिचर आबजर्वर की असेस्मेंट के बाद ही पता चल सकेगा कि पार्टी खाते में कितना खर्चा जुडे़गा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हाल ही में बिलासपुर का दौरा किया है।
इस दौरान लोगों को ‘कहलूरी धाम’ परोसने की शिकायत कांग्रेस नेताओं ने की थी।
चुनाव अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री की जनसभाओं की वीडियो रिकार्डिगिं चेक की जिसके आधार पर वहां परोसी गई धाम को चुनावी खर्च में डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर चुनाव आयोग ने जवाब मांगा है।
सोमवार तक मांगा पार्टी से जवाब
इलेक्शन कानूनगो बिलासपुर नरेश गोयल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान लोगों को धाम परोसने पर भाजपा को नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि वीडियो रिकार्डिगिं चेक करने के बाद नोटिस हुआ। जो भी धाम पर खर्चा हुआ है वह पार्टी खाते में जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि घुमारवीं में धाम परोसने की भाजपा ने पहले ही अनुमति ली थी। जबकि अन्य स्थानों में परोसी गई कथित धाम के बारे में सोमवार तक जवाब मांगा गया है।
उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम का कहना है कि उन्हें ई-मेल के माध्यम से नोटिस भेजने की सूचना मिली है, लेकिन नोटिस नहीं मिला है। वे बाहर हैं, ई-मेल चेक करने के बाद ही इसका इसका जवाब दे पाएंगे।