फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   District council members took oath, now there will be a fight for the post of president.

Shimla News: जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अब अध्यक्ष पद के लिए होगी जंग

Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
District council members took oath, now there will be a fight for the post of president.
बचत भवन में सुबह 11:30 बजे डीसी ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

आधा घंटे देरी से शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला परिषद के 25 सदस्यों को शनिवार सुबह 11:30 बजे उपायुक्त अनुपम कश्यप ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब राजनीतिक दलों और निर्वाचित सदस्यों की नजर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हुई है। वहीं उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में शनिवार सुबह साढ़े दस बजे से ही शपथ को लेकर तैयारियां हो गईं थीं।

पुलिस के जवान जांच के बाद जिप सदस्यों और उनके परिवारजनों को अंदर जाने की अनुमति प्रदान कर रहे थे। ऐसे में जैसे ही बचत भवन में प्रवेश किया तो यहां पर सत्ता के लिए जंग देखने को मिली। ग्यारह बजे तक भवन के अंदर जिप के 23 सदस्य पहुंच गए थे। एक-एक कर सदस्यों की जिला पंचायत अधिकारियों के कर्मचारियों की ओर से रजिस्टर पर हाजिरी लगाई। हालांकि शपथ समारोह तय समय के मुताबिक आधे घंटा देरी से शुरू हुआ। इसके बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे उपायुक्त अनुपम कश्यप भवन के अंदर आए और सभी सदस्यों को एक साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई। जिला परिषद सदस्यों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शपथ लेने वालों में त्यावल-ज्यूरी से अनुराधा, झाकड़ी से ममता, नरैण से रॉनी, बगलती से रानू देवी, रणटाड़ी से सुरेंद्र रेटका, क्वार से मनजीत सिंह, खशधार से धर्मेंद्र सिंह, भलूण से कल्पना देवी, टिक्कर से भरत सिंह कलांटा, सरस्वती नगर से नेहा मेहता, बढ़ाल से मीनाक्षी, कलबोग से रेखा चौहान और चडोली से मन्नत तेगवान शामिल रहे। इसके अलावा चंदलोग-नेरूवा से भोपेंद्र, गोरली-मड़ावग से अतुल शर्मा, घोड़ना से सुरेंद्र कुमार, टियाली से नेहा जगटा, क्यार से आशा कंवर, चमियाना से खुश विक्रम सेन, बल्देयां से ओम प्रकाश, बढ़ई से प्रियंका तनवर, हलोग-धामी से अनीता देवी, खटनोल से प्रभा उर्फ शिवानी, कुमारसैन से तारा देवी और भुट्टी से संदीप ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के साथ ही जिला परिषद का गठन औपचारिक रूप से पूरा हो गया है। लिहाजा दोनों पदों को लेकर जोड़-तोड़ और रणनीति का दौर तेज होने की संभावना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी विनय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



भारद्वाज और महाजन भी हुए शामिल
जिला परिषद के शपथ समारोह में भाजपा के बड़े नेता सुबह साढ़े दस बजे ही पहुंच गए थे। इसमें पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article