{"_id":"5bc03ab4bdec22503b6c549b","slug":"district-administration-kangra-yet-not-give-payment-to-artists-of-independence-day-celebrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के खर्चे का नहीं हुआ भुगतान, खर्च हुए थे आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के खर्चे का नहीं हुआ भुगतान, खर्च हुए थे आठ लाख रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल के इंदपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के खर्चों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। कार्यक्रम को हुए लगभग दो महीने बीत गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन अभी तक सांस्कृतिक दलों सहित अन्य लोगों को भुगतान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
इंदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की थी। कार्यक्रम पर लगभग साढे़ आठ लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसमें अभी तक दो लाख रुपये का भुगतान हुआ है, जबकि साढे़ छह लाख रुपये का भुगतान करना अभी बाकी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के लिए कांगड़ा के अलावा अन्य जिलों के सांस्कृतिक दलों ने भी प्रस्तुतियां दी हैं। उधर, उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार सामान्य प्रशासन विभाग से कार्यक्रम में हुए खर्च का बजट मांगा गया है। बजट आते ही सभी का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन