{"_id":"5799940d4f1c1bc06121e9d7","slug":"dispute-over-solan-mc-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन को नगर निगम बनाने में फंसा पेंच, कई पंचायतों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन को नगर निगम बनाने में फंसा पेंच, कई पंचायतों ने जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद सोलन को नगर निगम बनाने में पेंच फंस गया है। नगर परिषद ने भले ही नगर निगम बनाने पर सहमति जता दी हो, लेकिन आसपास की 5 से 6 पंचायतों ने लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार सोलन को नगर निगम बनाने के लिए जिला उपायुक्त से प्रस्ताव मांग रही है।
विज्ञापन
इधर जिला प्रशासन असमंजस में है कि पंचायतों के विरोध के चलते कैसे प्रस्ताव को भेजा जाए। अब जिला प्रशासन एक बार फिर पंचायत के लोगों से इस मसले पर चर्चा करेगा। अगर जिला प्रशासन प्रदेश सरकार को नगर निगम का प्रस्ताव नहीं भेजता है तो सरकार दूसरे शहर को नगर निगम बनाने पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन
सोलन शहर को सबसे पहले नगर निगम बनाने का मौका दिया गया है। वर्तमान हिमाचल में दो नगर निगम हैं। इसमें एक शिमला, दूसरा धर्मशाला और तीसरा सोलन को बनाया जाना प्रस्तावित था।
विज्ञापन
कम है शहर की आबादी
सोलन शहर की आबादी कम है, ऐसे में इसे नगर निगम बनाने के लिए आसपास की पंचायतों को इसमें जोड़ा जाना आवश्यक है। सोलन को नगर निगम बनाने के लिए आबादी 70 हजार से अधिक होनी चाहिए। यह तभी संभव है जब आसपास की पंचायतें इसमें शामिल हो सकें।
नगर परिषद सोलन नगर निगम बनाने को तैयार है लेकिन पंचायतें नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहतीं। इस कारण प्रदेश सरकार को प्रस्ताव नहीं भेजा जा रहा है। पंचायत के लोगों से बात करने के बाद प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। - राकेश कंवर, डीसी सोलन
सोलन को नगर निगम बनाने का मौका दिया गया है। इस बारे में जिला उपायुक्त से प्रस्ताव मांगा गया है लेकिन अभी तक प्रस्ताव सरकार को नहीं मिला है।- सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री