फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute over name of Zero budget farming scheme in himachal pradesh

शून्य लागत खेती योजना का नाम बदले जाने पर खड़े हुए सवाल

Sat, 08 Dec 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Dec 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Dispute over name of Zero budget farming scheme in himachal pradesh

शून्य लागत बजट खेती को बढ़ावा देने वाली ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ का नाम ‘सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती’ करने की कृषि विभाग की मुहिम पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकार के ही अन्य महकमों ने सवाल किया है कि कृषि विभाग योजना का नाम क्यों बदलना चाहता है। पदमश्री सुभाष पालेकर महाराष्ट्र के विदर्भ के रहने वाले हैं, जिन्हें इस तरह की प्राकृतिक खेती का जनक माना जाता है।

विज्ञापन


अन्य महकमों ने इसलिए यह टिप्पणी की है कि अगर नाम बदलना है तो प्रदेश के किसी चर्चित किसान-बागवान पर योजना का नाम रखा जाए। विभिन्न विभागों के इन सवालों से कृषि विभाग की नाम बदलने की प्रक्रिया उलझ गई है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले जीरो बजट प्राकृतिक खेती को जमीन पर उतारने के लिए जयराम सरकार ने अपने पहले बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान करते हुए प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना शुरू करने का एलान किया था। योजना शुरू हुई तो लोगों ने इस खेती में आ रहे खर्च को देखते हुए शून्य बजट खेती बोले जाने पर एतराज जताया।

विज्ञापन

Dispute over name of Zero budget farming scheme in himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश सरकार

कुछ समय पहले इस विधा की खेती की शुरुआत करने वाले सुभाष पालेकर ने शिमला जिले के कुफरी में ही एक कार्यक्रम के दौरान इस खेती को जीरो बजट कहने पर सवाल उठा दिए। इसी के बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस योजना को नया नाम देने की घोषण की थी।

इसके बाद कृषि विभाग ने नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार कर विभिन्न विभागों को उनकी राय के लिए भेज दिया। सूत्रों के अनुसार विभागों के सवाल उठाने के बाद अब कृषि विभाग के अधिकारी इन आपत्तियों को दूर करने में जुट गए हैं। 

शून्य लागत खेती बोले जाने से लोगों में भ्र्रम की स्थिति थी। इसलिए उसका नाम बदला जा रहा है। विभाग नाम बदलने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल की अगली बैठक में ले जाएगी और वहां से मंजूरी मिलने पर योजना का नाम बदल दिया जाएगा। - ओंकार शर्मा, प्रमुख सचिव, कृषि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed