फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dispute over Himachal congress hoarding in solan himachal pradesh

होर्डिंग पर सियासत: कांग्रेस में गुटबाजी के बीच खुद को चेहरा बताने लगे नेता

Mon, 18 Apr 2022 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Apr 2022 11:20 AM IST
सार

हिमाचल का मुख्य प्रवेश द्वार परवाणू में ही है। यहीं से केंद्रीय नेतृत्व शिमला समेत ऊपरी हिमाचल में आता है। ऐसे में इस तरह नेता प्रतिपक्ष के होर्डिंग लगाने से कहीं न कहीं समर्थक उनको पदोन्नत करने लगे हैं।

विज्ञापन
Dispute over Himachal congress hoarding in solan himachal pradesh
परवाणू में लगा कांग्रेस का होर्डिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस में गुटबाजी के बीच हिमाचल प्रदेश में कई नेता खुद को चेहरा बनाने में जुट गए हैं। चुनावी साल में अब कांग्रेस में होर्डिंग पर सियासत शुरू हो गई है। हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसमें नेता प्रतिपक्ष की तस्वीर के नीचे ‘नेता नहीं, भविष्य’ लिखा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह को छोड़कर हिमाचल के किसी भी कांग्रेस नेता की फोटो नहीं लगाई गई है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर भी गायब हैं। यह होर्डिंग भाजपा के फटे होर्डिंग पर चिपकाया गया है। इससे भाजपा में भी रोष है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल में आवाजाही शुरू कर दी है। बीते माह हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला आए थे। हिमाचल का मुख्य प्रवेश द्वार परवाणू में ही है। यहीं से केंद्रीय नेतृत्व शिमला समेत ऊपरी हिमाचल में आता है। ऐसे में इस तरह नेता प्रतिपक्ष के होर्डिंग लगाने से कहीं न कहीं समर्थक उनको पदोन्नत करने लगे हैं। हालांकि, यह भी पहेली बन गई है कि यह होर्डिंग्स किसने लगाए हैं। परवाणू समेत प्रदेश कांग्रेस नेता इससे पल्ला झाड़ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पहले ही कांग्रेस नेताओं को नसीहत दे चुके हैं कि वे दिल्ली के चक्कर लगाना छोड़कर काम पर फोकस करें।
विज्ञापन


इन नेताओं की फोटो होर्डिंग पर
होर्डिंग पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त और तेजेंद्र पाल बिट्टू के अलावा हिमाचल के केवल दो पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह की फोटो ही लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसने लगाया होर्डिंग, यह बनी चर्चा
होर्डिंग किसने लगाया है, यह चर्चा का विषय बन गया है। परवाणू के कांग्रेस नेता बावा हरदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने ऐसे होर्डिंग लगाने की बात से इनकार किया है। हालांकि, होर्डिंग को लेकर अब कांग्रेस में भी तकरार शुरू हो गई है। 

नहीं कोई जानकारी
कसौली कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। कहा कि यह किसी शरारती तत्व का काम होगा। परवाणू कांग्रेस नेता बावा हरदीप सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी होर्डिंग की जानकारी नहीं है।


जांच की जाएगी : राठौर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि यदि जिला या ब्लॉक अध्यक्ष ने होर्डिंग लगाए होंगे तो उनसे इस बारे में पूछा जाएगा।

कांग्रेस शुरू से ही नकारात्मक राजनीति करती है: वैद्य
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने कहा कि कांग्रेस शुरू से नकारात्मक राजनीति करती आ रही है। चार राज्यों में हार के बार इनकी बौखलाहट साफ दिख रही है। अब हिमाचल में भी इनकी सफाई तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed