डॉक्टरों की नियुक्तियों में गड़बड़झाला, रोक के बावजूद नियुक्ति पत्र जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियों में गड़बड़झाला हो रहा है। अस्थायी रोक के बावजूद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में करीब आधा दर्जन सीनियर रेजिडेंट की नियुक्तियां कर दी गई हैं जबकि साक्षात्कार में हिस्सा लेने वाले अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों को अस्थायी रोक का हवाला देकर नियुक्तियां नहीं दी जा रहीं।
टीएमसी में बीते जुलाई में 54 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के पदों के लिए साक्षात्कार हुए थे लेकिन 13 अगस्त को अस्थायी रोक का पत्र जारी कर नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई। इसके बाद 30 सितंबर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में रेजिडेंट डॉक्टरों के 86 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार हुए।
इसमें 17 जनरल ऑफिस ड्यूटी (जीओडी) को चयन के बाद सीनियर रेजिडेंट के पद पर तैनाती दे दी गई। हैरानी की बात है कि टीएमसी के बाद आईजीएमसी में साक्षात्कार हुए और पहले नियुक्तियां हो गईं जबकि टीएमसी में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए अस्थायी रोक लगा दी गई। स्वास्थ्य विभाग की इस तरह की कार्यप्रणाली को लेकर साक्षात्कार में हिस्सा लेने वाले कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने सवाल उठाए हैं।
हाईकोर्ट ने दिए हैं पद भरने के आदेश
हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश संदीप शर्मा की बेंच ने 21 अक्तूबर 2016 को अपने एक आदेश में स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में खाली पदों को भरने के आदेश दिए हैं ताकि लोगों को दिक्कत न हो। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन आदेशों को नजरअंदाज करते हुए अभी तक विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पदों को नहीं भर पाया है।
नियमानुसार भरे जा रहे पद
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अनिल चौहान ने कहा कि अस्पतालों में खाली पदों को मेडिकल काउंसिल के नियमानुसार भरा जा रहा है। टीएमसी में जुलाई में सीनियर रेजिडेंट के लिए साक्षात्कार हुए थे, जिसमें से कुछ को नियुक्ति दी गई है जबकि शेष को भी मांग के अनुरूप नियुक्ति दी जाएगी।
टीएमसी और आईजीएमसी में इन पदों के लिए हुए साक्षात्कार
विभाग टीएमसी आईजीएमसी
एनेस्थीसिया 5 8
एनाटोमी 2 2
कार्डियोलॉजी 0 2
सीटीवीएस 0 6
कम्युनिटी मेडिसन 3 1
फोरेंसिक मेडिसन 2 1
गेस्ट्रोलॉजी 0 1
मेडिसन 3 5
नेफ्रोलॉजी 0 1
न्यूरो सर्जरी 0 4
ऑर्थो 5 8
ओबीजी 5 3
पियड्रेटिक्स 3 4
पियड्रेटिक्स सर्जरी 0 2
फिजियोलॉजी 3 2
प्लमोनरी मेडिसन 2 4
रेडियोथैरेपी 0 2
सर्जरी 3 8
यूरोलॉजी 0 4
ब्लड बैंक 0 1
इमरजेंसी 0 14
साइकेटरी 1 3
टीएमसी में बायो केमिस्ट्री के 3, ईएनटी का 1, मनोवैज्ञानिक के 3, रेडियोलॉजी के 6, पैथोलॉजी के 4, फर्माक्लोजी के 2 और डेंटिसटरी के 1 एक पद के लिए भी साक्षात्कार हुए हैं।