{"_id":"5e6ccfec8ebc3ea7f15deac0","slug":"dispute-over-cricket-match-ticket-refund-by-hpca-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला वन-डे मैच धुलने के बाद टिकट के पैसों को लेकर गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला वन-डे मैच धुलने के बाद टिकट के पैसों को लेकर गहमागहमी
Sat, 14 Mar 2020 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Mar 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 12 मार्च को बारिश के कारण रद्द हुए भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वन-डे मैच के बाद शनिवार को टिकट के पैसे वापस करने के लिए काउंटर खोला गया। काउंटर पर पैसे रिफंड कर रहे कर्मियों और टिकट के खरीदारों के बीच हल्की गहमागहमी भी हुई। कई खरीदारों के टिकट भी वापस नहीं हो सके। अधिकतर लोगों के टिकट स्कैन नहीं हो सके।
विज्ञापन
इसके चलते उन्हें मायूस होना पड़ा। जिला मंडी के गिरीराज ने बताया कि उन्होंने 850 रुपये का टिकट काउंटर से खरीदा था, लेकिन शनिवार को जब वह टिकट वापस करने गए तो उन्हें टिकट के पैसे वापस नहीं दिए गए। कहा गया कि टिकट हमारे यहां दर्ज नहीं हुआ है। इसे वापस नहीं किया जा सकता। गिरीराज ने बताया कि उन्होंने काउंटर से टिकट खरीदा था।
विज्ञापन
उन्होंने एचपीसीए प्रबंधन पर टिकट ब्लैक करने का भी आरोप लगाया। कहा कि अगर उनका टिकट दर्ज नहीं हुआ था तो उन्हें काउंटर पर कैसे यह टिकट मिला। उधर, एचपीसीए सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि काउंटर पर उन्हीं लोगों को टिकट के पैसे वापस किए जा रहे हैं, जिन्होंने यहां से टिकट खरीदे थे। जिन लोगों ने ऑनलाइन टिकट खरीदे हैं, उन्हें उनके पैसे ऑनलाइन ही वापस होंगे।
विज्ञापन