फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute on Town hall project

सर्वे-नक्शे के नाम पर फूंक दिए 18 लाख रुपये

Sun, 25 Sep 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute on Town hall project
Dispute on Town hall project
शहर के कोर एरिया में निर्माण पर पाबंदी
विज्ञापन

एमसी ने इसी एरिया में रखा टाउनहॉल बनाने का प्लान
नक्शे और सर्वे पर फूंका गया जनता का लाखों रुपया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम का टाउनहॉल भवन बनाने का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तो सिरे चढ़ा नहीं लेकिन इसके नाम पर अफसरों ने 18 लाख रुपये फूंक दिए। सर्वे करने और भवन का नक्शा बनाने के नाम पर यह पैसा बर्बाद कर दिया।
अब प्रोजेक्ट रद्द होने के साथ ही इस पर सवाल उठ रहे हैं कि जब अफसर जानते थे कि शहर के कोर एरिया में निर्माण कार्य पर पाबंदी है तो फिर इसी एरिया में इतना बड़ा प्रोजेक्ट बनाने का प्लान किस आधार पर तैयार कर दिया। 50 करोड़ से बनने वाला यह टाउनहॉल भवन सब्जी मंडी मैदान पर बनना था। यह क्षेत्र कोर एरिया में शामिल है। एनजीटी ने साल 2017 में शहर के कोर एरिया में भवन निर्माण पर पूर्ण पाबंदी लगा रखी है। पांच साल से यहां निर्माण कार्य बंद हैं लेकिन इन सबके बीच नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने कोर एरिया में ही इस प्रोजेक्ट को बनाने की ठान ली।
विज्ञापन

दावा किया कि यह दफ्तर प्रीफैब तकनीक से बनेगा और इस अस्थायी स्ट्रक्चर को अनुमति मिल जाएगी। दूसरा यह जनता को सुविधा देने से जुड़ा प्रोजेक्ट है लेकिन अधिकारी यह भी जानते थे कि स्मार्ट सिटी की खत्म हो रही समय सीमा को देखते हुए एनजीटी से जल्द इसकी अनुमति लेना आसान नहीं होगा। बावजूद इसके बीते डेढ़ साल से इसके सर्वे और नक्शे बनवाते रहे। सर्वे वाली कंपनी और नक्शे बनाने वाले आर्किटेक्ट लाखों रुपये लेकर चले गए और अब प्रोजेक्ट भी रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर जिम्मेदार कौन
स्मार्ट सिटी प्रबंधन का तर्क है कि भवन बनाने के लिए एनजीटी से अनुमति लेना मुश्किल नहीं था। लेकिन हिमुडा ने प्रोजेक्ट के नक्शे, सर्वे रिपोर्ट समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में समय लगा दिया। इससे प्रोजेक्ट में देरी हुई। इसलिए इसे रद्द करने का फैसला लिया। हिमुडा का दावा है कि नगर निगम के कहे अनुसार नक्शे बनाए और समय पर तैयार करके दिए थे। यह निगम को सोचना चाहिए था कि जो काम करवा रहे हैं, उसकी अनुमति मिलनी भी है या नहीं। वहीं नगर निगम का कहना है कि एनजीटी से अनुमति लेना लंबी प्रक्रिया है। इसलिए इसके बनने की उम्मीद कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed