फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   discussion on SDM office shahpur at hp vidhansabha.

एसडीएम दफ्तर पर हंगामा, कौल सिंह और सरवीण के बीच हुई नोंकझोंक

Mon, 14 Mar 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Mar 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
 discussion on SDM office shahpur at hp vidhansabha.
राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर

शाहपुर में खोले गए एडसीएम कार्यालय को लेकर विधानसभा में राजस्व मंत्री कौल सिंह और शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा, जब विपक्ष राजस्व मंत्री कौल सिंह के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ।

विज्ञापन


प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद कौल सिंह ने सरवीण चौधरी की ओर से 10 मार्च को पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि शाहपुर में जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी तैनात किया था। 16 अक्तूबर, 2012 को सरवीण ने सुबह 11 बजे उनके समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। कहा कि शाहपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 25 जनवरी 2016 को की है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सितंबर 2012 को शाहपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की गई थी। विस चुनाव खत्म होने के बाद जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, उस अधिसूचना को रद्द कर दिया गया। शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी ने राजस्व मंत्री कौल सिंह पर गलत सूचना देकर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सितंबर 2012 में उनकी सरकार ने शाहपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की थी। मंत्री को मान लेना चाहिए कि उनके पास गलत जानकारी है। कौल सिंह ने कहा कि एसडीएम कार्यालय ऐसे नहीं खोले जाते।


कार्यालय खोलने को कौन-कौन सी तहसीलें और पटवार सर्कल इसके अधीन होंगे, इसका आकलन किया जाएगा। उसके बाद ही शाहपुर में एसडीएम कार्यालय खोला जाएगा। भाजपा ने वोट हासिल करने को यह कार्यालय खोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed