फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Consultants at the Agricultural Marketing Board to receive an honorarium of ₹80,000; notification is

हिमाचल: कृषि विपणन बोर्ड में सलाहकारों को मिलेगा 80 हजार रुपये मानदेय, अधिसूचना जारी

Sat, 22 Aug 2026 12:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 12:44 PM IST
सार

सलाहकार को बोर्ड में उपाध्यक्ष के समकक्ष माना गया है। कृषि विभाग की अधिसूचना के अनुसार यदि बोर्ड आवास उपलब्ध नहीं करा पाता है तो सलाहकार को 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक मकान किराया भत्ता दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal: Consultants at the Agricultural Marketing Board to receive an honorarium of ₹80,000; notification is
सलाहकारों को मिलेगा 80 हजार रुपये मानदेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि विपणन बोर्ड के सलाहकार को प्रतिमाह 80 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। इसके अलावा राज्य के भीतर यात्रा पर 250 रुपये प्रतिदिन तथा राज्य से बाहर श्रेणी-ए शहरों में 400 रुपये प्रतिदिन दैनिक भत्ता देय होगा। सलाहकार को बोर्ड में उपाध्यक्ष के समकक्ष माना गया है। कृषि विभाग की अधिसूचना के अनुसार यदि बोर्ड आवास उपलब्ध नहीं करा पाता है तो सलाहकार को 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक मकान किराया भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन

बिजली और पानी के वास्तविक खर्च का वहन भी संबंधित बोर्ड करेगा। सलाहकार को वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी या इसके बदले 2,500 रुपये प्रतिमाह वाहन भत्ता दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सलाहकार को 3,500 रुपये प्रतिमाह आतिथ्य सत्कार भत्ता, कार्यालय में दूरभाष सुविधा तथा मोबाइल/टेलीफोन खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए 900 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलाहकार और उनके आश्रितों को बोर्ड के प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुरूप चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध होगी। अधिसूचना में यह भी प्रावधान किया गया है कि सलाहकार अपने यात्रा कार्यक्रम को स्वीकृत करने के लिए स्वयं ही नियंत्रक अधिकारी होंगे और उनके यात्रा बिलों का आहरण बोर्ड द्वारा किया जाएगा। निजी वाहन से सरकारी कार्य पर यात्रा करने की स्थिति में उन्हें आठ रुपये प्रति किलोमीटर की दर से माइलेज भत्ता भी मिलेगा। उधर, कृषि विभाग ने शिमला जिले के जुन्गा निवासी शकत राम कश्यप को हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का गैर-सरकारी सदस्य नामित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed