फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug Alert: Samples of 239 medicines nationwide including 83 manufactured in Himachal, failed in testing; stoc

ड्रग अलर्ट: हिमाचल में बनी 83 दवाओं समेत देश में 239 के सैंपल जांच में फेल, वापस मंगवाया जाएगा स्टाॅक

Sat, 22 Aug 2026 10:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:25 AM IST
सार

 केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएसओ) की ओर से करवाई 40 सैंपलों की जांच में हिमाचल की 12 दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए। राज्य प्रयोगशालाओं में 199 सैंपल फेल हुए हैं, जिनमें 71 सैंपल हिमाचल में बनी दवाओं के शामिल हैं। 

विज्ञापन
Drug Alert: Samples of 239 medicines nationwide including 83 manufactured in Himachal, failed in testing; stoc
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक)। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बनी 83 दवाओं समेत देशभर में 239 दवाइयों के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। जुलाई के ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएसओ) की ओर से करवाई 40 सैंपलों की जांच में हिमाचल की 12 दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए। राज्य प्रयोगशालाओं में 199 सैंपल फेल हुए हैं, जिनमें 71 सैंपल हिमाचल में बनी दवाओं के शामिल हैं। हिमाचल के सोलन जिले में 56, सिरमौर में 9, ऊना जिले में पांच और कांगड़ा जिले में तीन दवा कंपनियों के सैंपल जांच में फेल हुए हैं।

विज्ञापन

एक कंपनी के पांच सैंपल एक साथ फेल
बद्दी की एक कंपनी के पांच सैंपल एक साथ फेल हुए हैं। ये पांच सैंपल आयरन की कमी के लिए प्रयोग होने वाली दवा के हैं। जांच में झाड़माजरी की लाइव वेव कंपनी के विटामिन डी, बद्दी सेमसन लेबोट्री के दर्द व सूजन, बद्दी की हिंदुस्तान पोलीपेव कंपनी के शरीर में पानी की कमी की दवा के दो सैंपल फेल हुए हैं। सुबाथू की जेएम लेबोरेट्री कंपनी, बद्दी की मर्टिन एंड क्राऊन कंपनी की एसिड, बरोटीवाला की फोरगो कंपनी की सूखी खांसी, कांगड़ा की मेडीरोज कंपनी की बुखार, एक्मे कंपनी की फोलिक एसिड, बद्दी की सेरवेदिक कंपनी की एनीमिया, विग्स बायोटेक कंपनी की नसों की कमजोरी की दवा के सैंपल फेल हुए हैं। इसके अलावा कई अन्य दवाओं के सैंपल भी मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस मंगवाया जाएगा स्टॉक
राज्य ड्रग नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि सैंपल फेल होने वाली दवा कंपनियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन कंपनियों को विभाग को ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। फेल होने वाली दवा को बाजार से सैंपल वापस मंगाने को कहा जाएगा। विभाग स्वयं भी इन दवा कंपनी के सैंपल अपने स्तर पर चेक करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed