फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road Accident: Thar SUV crashes on Mandi-Pathankot Highway; eight trainee doctors injured.

सड़क हादसा: जोगिंद्रनगर में अनियंत्रित होकर खेत में गिरी थार, आठ प्रशिक्षु चिकित्सक घायल

Sat, 22 Aug 2026 09:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 09:58 AM IST
सार

 जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार में शनिवार तड़के एक थार अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। हादसे में आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के आठ प्रशिक्षु चिकित्सक घायल हो गए। इनमें से तीन का पालमपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Road Accident: Thar SUV crashes on Mandi-Pathankot Highway; eight trainee doctors injured.
जोगिंद्रनगर में अनियंत्रित होकर खेत में गिरी थार। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार में शनिवार तड़के एक थार अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। हादसे में आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के आठ प्रशिक्षु चिकित्सक घायल हो गए। इनमें से तीन का पालमपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसा रात करीब तीन बजे के बाद हुआ। थार में सवार सभी प्रशिक्षु चिकित्सक जोगिंद्रनगर आए हुए थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा। हादसे में पांच प्रशिक्षु चिकित्सकों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को पालमपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन


घायलों की पहचान रोहित (25) निवासी पजारठी, पांगणा, अंकिता धीमान (25) निवासी लंबागांव, जयसिंहपुर, निकिता (23) निवासी बडूआ, शिमला, सुनीता सेपट (25) निवासी कर्णसर, जयपुर, अकन्या (23) निवासी अंब, ऊना, धर्मेंद्र कुमार (24) निवासी कांडा, करसोग, शुभम (23) निवासी पंजयाला, बैजनाथ और एक अन्य प्रशिक्षु चिकित्सक के रूप में हुई है। घायलों में मंडी, कांगड़ा, शिमला, ऊना और जयपुर के निवासी शामिल हैं। जोगिंद्रनगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed