फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Discussion on Multiple Sclerosis held at Chamiyana Hospital

Shimla News: चमियाना अस्पताल में मल्टीपल स्केलेरोसिस रोग पर हुआ संवाद

Sat, 20 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Discussion on Multiple Sclerosis held at Chamiyana Hospital
अस्पताल के स्थापना दिवस पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताई रोग के साथ जीने की कला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के पांचवें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मस्तिष्क के रोग मल्टीपल स्केलेरोसिस (एमएस) पर संवाद का आयोजन किया गया।

आर्ट ऑफ लिविंग विद एमएस (एमएस रोग के साथ जीने की कला) कला विषय पर किए इस आयोजन में रोग से पीड़ित पंद्रह मरीजों के साथ अस्पताल और बाहरी नामी स्वास्थ्य संस्थानों से आए न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ संवाद करवाया गया। इसमें मरीजों, चिकित्सकों और अस्पताल के स्टाफ को इस रोग के बारे में जागरूक किया गया। मरीजों ने इसमें अपनी प्रेरणादायक कहानियों को भी साझा किया। आयोजन में आईजीएमसी शिमला की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रही।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद योगोदा सोसायटी के वरिष्ठ साधु स्वामी कृष्णानंद ने जीवन को जीने की कला सीखने के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ध्यान के वैज्ञानिक आधार को समझाया, वहीं ध्यान से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक शोधों पर चर्चा की और बताया कि कैसे वैज्ञानिक प्रयोगों के जरिये ध्यान और योग को अब मान्यता मिल रही है। सेशन में डॉ. राजेंद्र प्रसार मेडिकल कॉलेज टांडा के डॉ. अमित भारद्वाज, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के डॉ. धीरज खुराना, एआईएमएस बिलासपुर के डॉ. आशीष शर्मा, आईजीएमसी शिमला के डॉ. अंकुश (फिजियोथेरेपिस्ट), आईजीएमसी शिमला के डॉ. देवेश ने हिस्स लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नीरज शर्मा ने एमएस रोग से पीड़ित रहे मरीजों की कहानियों को बताते हुए एमएस बीमारी के साथ सामान्य जीवन जीने की कला को लेकर मरीजों के साथ संवाद किया। चमियाना अस्पताल के वरिठ चिकित्सा अधीक्षक एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा ने सभी अतिथियों और मरीजों का इस स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed