{"_id":"61c9a48fbaccbb60cb49a6cb","slug":"directorate-of-higher-education-now-the-principal-will-be-responsible-for-student-violence-in-schools-and-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा निदेशालय: स्कूल और कॉलेजों में छात्र हिंसा पर अब प्रिंसिपल होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा निदेशालय: स्कूल और कॉलेजों में छात्र हिंसा पर अब प्रिंसिपल होंगे जिम्मेदार
Mon, 27 Dec 2021 05:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Dec 2021 05:03 PM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से सोमवार को स्कूल और कॉलेज प्रिंसिपलों सहित जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट किया है कि अगर हिंसक गतिविधियां यूं ही जारी रही तो प्रिंसिपलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में रोजाना सामने आ रहे छात्र हिंसा के मामलों पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रिंसिपलों को चेतावनी पत्र जारी किए हैं। भविष्य में स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों के भिड़ने के लिए प्रिंसिपलों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। निदेशालय ने शिक्षण संस्थानों में शांति और अनुशासन का माहौल बनाने के निर्देश दिए हैं। अनुशासन समितियों को पीटीए और एसएमसी से सहयोग लेने को भी कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से सोमवार को स्कूल और कॉलेज प्रिंसिपलों सहित जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसमें स्पष्ट किया है कि अगर हिंसक गतिविधियां यूं ही जारी रही तो प्रिंसिपलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में लड़ाई झगड़े के मामले बढ़ने से शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। इन मामलों पर की गई कार्रवाई की निदेशालय में सूचना भी नहीं दी जा रही है। शिक्षा निदेशक ने कहा कि अनुशासन समितियों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। हिंसक गतिविधियों में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। इस तरह के मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी की जानी चाहिए।
विज्ञापन