फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Directorate of Higher Education Himachal Pradesh Weird orders to save students from Loo

शिक्षा विभाग का कारनामा: गर्मी का मौसम जाते ही स्कूलों के बच्चों को लू से बचाने का आदेश

Wed, 26 Jun 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Jun 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Directorate of Higher Education Himachal Pradesh Weird orders to save students from  Loo
फाइल फोटो

उच्च शिक्षा निदेशालय की कार्यप्रणाली भी अजब-गजब है। प्रदेश में मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को लू (ग्रीष्म लहरों) से बचाने का एक्शन प्लान तैयार करने का फरमान जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को केंद्र सरकार की गाइडलाइन की तीन महीने बाद याद आई है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में मंगलवार को निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर लू के बचने के उपाय बताने के लिए दस दिन में एक्शन प्लान मांगा है। इतना ही नहीं, स्कूल-कॉलेज के प्रिंसिपलों को लू से बचने के लिए कुछ उपाय सुझाते हुए उनका पालन करने के निर्देश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी के माध्यम से 12 मार्च को देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र जारी कर मार्च, अप्रैल और मई माह में स्कूली बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की थी। गर्मियों के मौसम में पारा चढ़ने पर राज्यों को एहतियात बरतने की सलाह देते हुए केंद्र ने कुछ उपाय भी बताए थे। उच्च शिक्षा निदेशालय के पास केंद्र सरकार की इस एडवाइजरी का पत्र 13 जून को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने का काम करने वाले निदेशालय के अधिकारियों ने भी मौसम के मिजाज को जाने बिना ही औपचारिकता निभाते हुए जिला उपनिदेशकों सहित स्कूल-कॉलेजों के प्रिंसिपलों को एडवाइजरी सरका दी है। अधिकारियों ने यह समझने की भी जहमत नहीं उठाई है कि प्रदेश में अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। वीरवार से प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बरसात की छुट्टियां होने जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed