फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Directorate of Elementary Education: Deputy Director will go to the field to check mid-day meal allocation

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: मिड-डे मील आवंटन जांचने के लिए फील्ड में जाएंगे उपनिदेशक

Tue, 05 Oct 2021 12:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 12:11 PM IST
सार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने हर जिला के 25 फीसदी स्कूलों का निरीक्षण अनिवार्य तौर पर करने के निर्देश जारी किए हैं। कोरोना संकट के बीच विद्यार्थियों को सूखा राशन मुहैया करवाया जा रहा है। कुकिंग कॉस्ट की राशि सिर्फ बैंक खातों में देने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Directorate of Elementary Education: Deputy Director will go to the field to check mid-day meal allocation
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील आवंटन जांचने के लिए उपनिदेशक फील्ड में उतरेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने हर जिला के 25 फीसदी स्कूलों का निरीक्षण अनिवार्य तौर पर करने के निर्देश जारी किए हैं। कोरोना संकट के बीच विद्यार्थियों को सूखा राशन मुहैया करवाया जा रहा है। कुकिंग कॉस्ट की राशि सिर्फ बैंक खातों में देने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में निदेशालय ने मौके पर जाकर इन सुविधाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करवाने का फैसला लिया है। स्कूलों के निरीक्षण की रिपोर्ट को 15 अक्तूबर तक निदेशालय में भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन


पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में मध्यान भोजन देने की व्यवस्था है। कोरोना संकट के चलते बीते वर्ष से बंद हुए स्कूलों के कारण सरकार ने बच्चों को सूखा राशन देने की व्यवस्था की है। सूखे भोजन के तहत प्राइमरी कक्षा में प्रति विद्यार्थी रोजाना सौ ग्राम और अपर प्राइमरी में प्रति विद्यार्थी रोजाना 150 ग्राम चावल दिए जाते हैं। कुकिंग कास्ट के तहत प्राइमरी में 4.97 रुपये और अपर प्राइमरी में 7.45 रुपये प्रति दिन प्रति विद्यार्थी की दर से बैंक खातों में दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed