फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Digital University to be built in Sundernagar on the lines of Kerala and Canada

हिमाचल: केरल और कनाडा की तर्ज पर बनेगा सुंदरनगर में डिजिटल विश्वविद्यालय

Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
सार

मंडी जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर को इसके लिए अपग्रेड करने की तैयारी शुरू हो गई है। डिजिटल विश्वविद्यालय से आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थानों को संबद्ध किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बाबत केंद्र को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन
Digital University to be built in Sundernagar on the lines of Kerala and Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में केरल और कनाडा की तर्ज पर डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। मंडी जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर को इसके लिए अपग्रेड करने की तैयारी शुरू हो गई है। डिजिटल विश्वविद्यालय से आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थानों को संबद्ध किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बाबत केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। तकनीकी शिक्षा और आईटी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि डिजिटल विश्वविद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा पर ध्यान केंद्रीय किया जाएगा। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर इससे जोड़ा जाएगा। डिजिटल विश्वविद्यालय से आईटीआई, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग संस्थानों को संबद्ध किया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयु सीमा निर्धारित की जाएगी। स्नातकोत्तर में आयु सीमा की शर्त नहीं होगी। साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, कृषि और बागवानी के कोर्स डिजिटल विश्वविद्यालय के माध्यम से करवाने की योजना है। कई अन्य कोर्स भी शामिल किए जाएंगे। नौकरी करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय से पढ़ाई हो सकेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित करने के केरल और कनाडा के मॉडल को स्टडी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed