फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Digital revolution threatens painting: Mohammad Azam

डिजिटल क्रांति पेंटिंग के लिए खतरा: मोहम्मद आजम

Fri, 11 Oct 2019 08:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Oct 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Digital revolution threatens painting: Mohammad Azam
प्रसिद्ध चित्रकार मोहम्मद आजम - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में डिजिटल क्रांति चित्रकारों के लिए खतरा बनती जा रही है। प्रसिद्ध चित्रकार मोहम्मद आजम ने बताया कि वे पीढ़ियों से पेंटिंग कर रहे हैं। लेकिन अब बच्चों में प्रोफेशनल पेंटिंग का शौक धीरे-धीरे  खत्म होता जा रहा है। 

विज्ञापन


चित्रकारों की ओर से बनाए जा रहे भारतीय संस्कृति के चित्रों को कॉपी किया जा रहा है। हालांकि पौराणिक चित्रकला लुप्त होती जा रही है, लेकिन हमारी पेंटिंग कॉपी की जाती है, जिसे हम सकारात्मक रूप में लेते हैं। कैसे भी सही, हमारी कला जिंदा तो है।
विज्ञापन


हालांकि, किसी भी पेंटिंग को दुनिया का कोई भी चित्रकार हुबहू कॉपी पेस्ट नहीं कर सकता है। सरकार की ओर से भी कोई प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास तीन ऐसी पेंटिंग हैं, जो दिल्ली म्यूजिम में स्थापित होनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अभी तक म्यूजियम का ही निर्माण नहीं हुआ। कला की कद्र करने वाले बहुत कम है, इसका एक मुख्य कारण डिजिटल भी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अकबर दरबार में दीपक राग, नौ रत्न व बसन्ती दरबार जैसी कई तस्वीर बनाई हैं।


पेंटर मोहम्मद आजम ने सिख गुरु तेग बहादुर की 200 वर्ष पुरानी पेंटिंग सहेजकर रखी हुई है। उन्होंने बताया कि विश्व में इतनी पुरानी केवल तीन तस्वीरें हैं, जिसमें एक यह है। यह पेंटिंग उनके परदादा ने बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed