{"_id":"7dffa597becce828331f6dfbf9da1710","slug":"digital-ration-card-verification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस तारीख तक करा सकेंगे डिजिटल राशन कार्ड का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस तारीख तक करा सकेंगे डिजिटल राशन कार्ड का सत्यापन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उपभोक्ता राशन कार्ड डिजिटाइजेशन के लिए आधार नंबर इत्यादि के विवरण का सत्यापन अब 7 मार्च तक करवा सकते हैं। प्रदेश सरकार ने इसके लिए सात दिन का समय और दिया है। पहले इसके लिए अंतिम तिथि 29 फरवरी निश्चित की गई थी।
विज्ञापन
खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने कहा कि राज्य में 80 प्रतिशत लोगों ने या तो अपने वांछित विवरण का सत्यापन करवा लिया है अथवा इसके लिए नए सिर से राशन कार्ड फार्म भर लिए हैं। शेष लोगों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए सात दिनों का और समय दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को 6 और 7 मार्च को राजपत्रित अवकाश के दिनों में सभी पंचायत कार्यालय खुले रखना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन दिनों में समस्त पंचायत स्टाफ की उपस्थिति भी सुनिश्चित बनाने को कहा है।
विज्ञापन
बाली ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक राशन कार्ड डिजिटाइजेशन के लिए आधार नंबर इत्यादि वांछित विवरण का सत्यापन नहीं करवाया है, वे संबंधित पंचायतों में अथवा शहरी क्षेत्रों में उचित मूल्यों की दुकानों में जाकर 7 माच 6 से पूर्व सत्यापन अवश्य करवाएं।