{"_id":"3f82f3444e85ff246814a9d40cd73a14","slug":"digital-ration-card-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डिजिटल राशनकार्ड पर ही मिलेगा डिपो में सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डिजिटल राशनकार्ड पर ही मिलेगा डिपो में सस्ता राशन
सुमित ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल राशनकार्ड बनाने का बुधवार को अंतिम दिन है अगर आज आप राशनकार्ड बनाने से चूक गए तो अगले महीने आप को राशन नहीं मिलेगा। करीब एक महीने से नए राशनकार्ड बनाने का काम चल रहा है लेकिन अब तक महज 40 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही राशनकार्ड बनाए हैं।
विज्ञापन
साठ फीसदी उपभोक्ताओं ने राशनकार्ड बनाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके पीछे जागरूकता का अभाव हो या फिर लापरवाही वजह जो भी हो अगर आखिरी तारीख को बढ़ाया नहीं गया तो हजारों उपभोक्ता सस्ते राशन से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यालय में राशनकार्ड बनाने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। डीएफएसई के इंस्पेक्टर अरविंद पद्म ने बताया कि काउंटरों पर सुबह दस बजे से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। दोपहर तक करीब तीन सौ नए डिजिटल राशनकार्ड फार्म लोगों द्वारा भरे गए थे। बताया कि बुधवार को फार्म भरने का अंतिम दिन है लेकिन अभी भी केवल चालीस फीसदी कार्य ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन
डिजिटल राशनकार्ड बनाने के लिए लोगों को अपने साथ आधारकार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लोगों को साथ लाने होंगे। बताया कि इससे काम जल्दी निपट जाएगा। हालांकि विभाग की ओर से पूरे शहर में डिजिटल राशनकार्ड बनाने और जागरूकता फैलाने के लिए वैन भी घुमाई जा रही है लेकिन इसके विपरीत अभी आधा ही कार्य पूरा हो पाया है।
शहर में 52 उचित मूल्यों की दुकानें हैं जिसमें हजारों लोग राशन की खरीददारी करते हैं। ऐसे में सारा सिस्टम आनलाइन होने से फर्जीवाड़े पर भी प्रशासन पूरी तरह से लगाम लगा पाएगा।
राशनकार्ड बनाना है तो यह लाएं साथ- डिजिटल राशनकार्ड बनाने वाले लोगों को अपने साथ डीएफएसई कार्यालय में परिवार के सदस्यों का आधारकार्ड नंबर, अपना बैंक अकाउंट नंबर, गैस कंज्यूमर नंबर और परिवार के हर सदस्य की जन्मतिथि को फार्म में भरना अनिवार्य किया है।
अंतिम तारीख पर आज होगा फैसला- फूड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर के निदेशक प्रियतु मंडल ने बताया कि नौ दिसंबर ही डिजिटल राशनकार्ड बनाने की अंतिम तारीख है। बताया कि बुधवार को ही तय किया जाएगा कि राशनकार्ड बनाने की अंतिम तिथि बढ़ेगी या नहीं। -प्रियतु मंडल निदेशक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले