{"_id":"c00f1952a034fd673d8f3ae3aa71afba","slug":"digital-ration-card-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अप्रैल तक बनेंगे डिजिटल राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अप्रैल तक बनेंगे डिजिटल राशन कार्ड
विपिन काला/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में डिजिटल राशन कार्ड अप्रैल तक बनाने का लक्ष्य है। उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड के लिए औपचारिकताएं 29 फरवरी से पहले पूरी करनी होंगी। ग्रामीण इलाकों में पंचायतों और शहरों की डिपो में उपभोक्ताओं की लिस्ट सत्यापन को भेज दी है। सोमवार से यह काम शुरू होगा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को 29 फरवरी से पहले राशन कार्ड बनाने से पूर्व परिवार के सभी सदस्यों के नामों का सत्यापन करने के साथ त्रुटियां भी दूर करनी होंगी। साथ ही सूची में कार्ड धारक का हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उप निदेशक राजेश गंगोत्रा ने बताया कि डिजिटल राशनकार्ड के लिए उपभोक्ता 29 फरवरी तक औपचारिकताएं पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विभाग ने डिजिटल राशन कार्ड बनाने के लिए उपभोक्ताओं के नामों की सूची संबंधित पंचायतों को उपलब्ध करवा दी है। शहरी इलाकों में डिपो होल्डर के पास सूची भेजी गई है। इन स्थानों पर उपभोक्ताओं को जाकर सूची का निरीक्षण करना होगा। किसी भी प्रकार की खामी सूची में पाई जाती है तो उसे मौके पर दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
किसी व्यक्ति का नाम काटना है या नया नाम जोड़ना है तो यह संशोधन भी सूची में हस्ताक्षर कर सत्यापित करना अनिवार्य किया है। यदि किसी के नाम की सूची उपलब्ध नहीं होगी तो उसे दोबारा फार्म भरकर डिपो या पंचायत में देना पड़ेगा।
पंचायतों से सत्यापित होने के बाद बीडीओ विभाग के पास निरीक्षण को सूची भेजेंगे। फिर इसे जिला नियंत्रण के पास भेजा जाएगा। फिर जिला मुख्यालय भेजा जाना है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारक को नाम, जन्मतिथि, आधार और बैंक खाता संख्या भी फार्म में भरकर देनी होगी।