{"_id":"61fea39365800b7b30439e7e","slug":"digital-college-will-open-in-sundernagar-of-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा मंत्री का खुलासा: मंडी के सुंदरनगर में खुलेगा डिजिटल महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा मंत्री का खुलासा: मंडी के सुंदरनगर में खुलेगा डिजिटल महाविद्यालय
Sat, 05 Feb 2022 09:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:53 PM IST
सार
कुल्लू में शनिवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार मंडी के सुंदरनगर में डिजिटल महाविद्यालय खोलने जा रही है। इसके लिए सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा है। इसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सरकार डिजिटल महाविद्यालय के लिए बजट का प्रावधान करेगी। कुल्लू में शनिवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कृत्रिम बुद्धि, कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है, जो मशीनों और सॉफ्टवेयर को बुद्धि के साथ विकसित करता है। 1955 में जॉन मैकार्थी ने इसे कृत्रिम बुद्धि का नाम दिया। उसके बारे में यह विज्ञान और इंजीनियरिंग के बुद्धिमान बनाने के रूप में विकसित किया। बीटेक के पांचवें कोर्स के तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कक्षाएं शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिमाचल के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहली बार सिविल इंजीनियर के लिए एमटेक की कक्षाएं भर शुरू होंगी।
विज्ञापन
यह इसी साल जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सुंदरनगर में शुरू की जाएंगी। पीएचडी की कक्षाएं भी शुरू होंगी। मारकंडा ने कहा कि तकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर में भी इसी साल से तकनीकी कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। पहले बीटेक डिग्री धारकों को एमटेक की पढ़ाई के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था। इसमें पढ़ाई से लेकर रहने तक ज्यादा खर्च आता था। कई बार परिजन पढ़ाई का खर्च भी नहीं उठा पाते थे, लेकिन अब बीटेक डिग्री धारक सुंदरनगर कॉलेज में एमटेक की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा पीएचडी कक्षाओं का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन