फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Diesel Petrol Price Today 13 july: Know Rates According To IOCL in shimla

हिमाचल: लाहौल के छुरपक में पेट्रोल 100 के पार, जानें शिमला के रेट

Tue, 13 Jul 2021 06:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/उदयपुर (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 06:20 PM IST
सार

 एलपीएस के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने कहा कि मंगलवार को उनके छुरपक स्थित पेट्रोप पंप में पेट्रोल का भाव शतक के पार पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ रहे रेटों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Diesel Petrol Price Today 13 july: Know Rates According To IOCL in shimla
छुरपक पंप में पेट्रोल ने लगाया शतक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनाली-लेह मार्ग पर समुद्रतल से 3250 मीटर ऊंचे लाहौल के एकमात्र छुरपक पेट्रोल पंप में पेट्रोल ने शतक लगा दिया है। तीन दिन पहले यहां पर पेट्रोल 99.85 रुपये था, जो अब 100.46 रुपये पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से उपभोक्ता मुश्किल में हैं। वाहन चालकों को यहां पेट्रोल 100.46 और डीजल 90.49 रुपये में भरना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लाहौल, पांगी के साथ लेह-लद्दाख की ओर आवाजाही करने वाले सभी वाहन चालक छुरपक पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल भरते हैं। इन दिनों हजारों वाहन अटल टनल रोहतांग के आरपार आवाजाही कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों का खामियाजा वाहन चालकों के साथ किसान-बागवानों और गृहणियों को भी भुगतना पड़ रहा है। उधर, एलपीएस के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने कहा कि मंगलवार को उनके छुरपक स्थित पेट्रोप पंप में पेट्रोल का भाव शतक के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ रहे रेटों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। बता दें सबसे पहले 30 जून को जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के काजा स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कीमतों ने शतक लगाया था। यह पेट्रोल पंप भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे ऊंचा पेट्रोल पंप है जो भारत-तिब्बत सीमा पर काजा में है। इसके बाद राजधानी शिमला  के पंपों में पावर पेट्रोल 100.25 रुपये प्रतिलीटर बिका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसीएल के अनुसार मंगलवार को राजधानी शिमला में पेट्रोल 98.54 और डीजल 88.80 रुपये प्रति लीटर की दर से  बिका। हालांकि ढली के रमसाइक एचपी सेंटर में पेट्रोल के दाम 98.91 और डीजल 89.12 रुपये प्रति लीटर बिका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed