फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Di Vighnaharta among the cheers of Ganpati Bappa Moreya

Shimla News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच विघ्नहर्ता को दी विदाई

Fri, 25 Sep 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Di Vighnaharta among the cheers of Ganpati Bappa Moreya
शहर में बैंड बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

सुन्नी काली घाटी और मायपुल में हुआ गणपति विसर्जन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ विघ्नहर्ता को विदाई दी गई। इस अवसर पर शहर के मिडल और गंज बाजार में सजे पंडालों से शोभायात्रा निकाली गई।

बैंड बाजे और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु गणपति की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले गए। गंज बाजार से गणपति की प्रतिमा को मायपुल और मिडल बाजार से सुन्नी की कालीघाटी ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। शहर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन किया गया। इस मौके पर मिडल बाजार में सुबह 9:00 बजे हवन किया गया। इसके बाद महाआरती की और गणपति को लड्डू तथा मोदक का भोग लगाया गया। हवन और महाआरती के बाद श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा समेत 108 अन्य मूर्तियों को लेकर दोपहर 12:00 बजे विसर्जन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


इस दौरान शहर के बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के बीच भक्तों ने बप्पा की पालकी को वाहन में विराजमान किया। शोभायात्रा शाम 5:50 बजे सुन्नी की काली घाटी पहुंची, जहां शाम 6:10 बजे विधि-विधान के साथ गणपति विसर्जन किया गया। श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को मिडल बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह विशेष पूजा, हवन और महाआरती की गई। इसके बाद बप्पा को भोग लगाकर सैंज मायपुल के लिए विदा किया गया। शाम 5:00 बजे गणपति की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article