बस किराए पर पूर्व सीएम का बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही राहत पर प्रदेश सरकार रोड़ा अटका रही है। दो माह में 10 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की कीमतें कम हुई है, लेकिन प्रदेश सरकार जनता को राहत देने के बजाए वैट की दरों में वृद्धि कर जनता के ऊपर बोझ लाद रही है।
उन्होंने बस किराए में तुरंत कटौती करने की मांग की है। पूर्व सीएम ने भाजपा से संबंधित विचारधारा के पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों को अनावश्यक रूप से तंग करने और उनके विरुद्ध झूठे केस बनाने की भी निन्दा की है।
विकास कार्य ठप करने का आरोप
प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प हो गए है। प्रदेश की सड़कें खराब है। जनता का सरकार से मोह भंग हो गया है। भाजपा सरकार के समय जो योजनाएं बनाई गई थी वे या तो पूरी तरह बंद कर दी गई है या दुर्भावना से ठप्प कर दिए गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सात महीनों में विभिन्न विभागों के चौकीदारों का वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई विभागों में दैनिक भोगी कर्मचारियों के वेतन भी रोक दिए गए हैं। विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से काम करने के बजाए विकास कार्यों पर सरकार फोकस करें।