फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhumal says, Virbhadra should mind his tounge

वीरभद्र के खानदान का खाता सबके सामने रख्ा दूंगा : धूमल

Mon, 24 Mar 2014 09:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Mar 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
Dhumal says, Virbhadra should mind his tounge

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शिष्टाचार के कारण मान सम्मान कर रहे थे, पर लगता है कि मुख्यमंत्री का न तो अपनी भाषा पर संयम रहा है और न ही अपने विचारों पर।

विज्ञापन


वे घटिया भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते रहे तो ध्यान रखें हर बात का जवाब उसी लहजे में दूंगा।

वीरभद्र के पूरे खानदान का खाता निकालकर सबके सामने रख दूंगा। 16 मई के बाद देश में मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

भ्रष्ट सरकारों को छोड़ेंगे नहीं, सबकी जांच होगी। क्लीन चिट देने वाले पुराने मामले भी खुल रहे हैं, सच सामने आ रहा है।

धूमल ने कहा कि देश में वित्त मंत्री सहित अन्य मंत्री मैदान छोड़ गए हैं।

कांग्रेस की परंपरा के विपरीत नेता अपना टिकट कटवाने के लिए पैसे दे रहे हैं।

टेलीफोन टैप मामले में एफआईआर दर्ज करने के मुख्यमंत्री के बयान पर टिप्पणी पर कहा कि हम तो पहले से कह रहे हैं कि जांच करें, गलत किया है तो सजा दें।

धूमल ने भाजपा में शामिल होने पर नरेंद्र ठाकुर का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed