फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dhumal rally in bilaspur

वन रैंक वन पेंशन पूर्व पूर्व सैनिकों से धोखाः धूमल

Fri, 25 Apr 2014 10:59 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, बरठीं
बयूरो/ अमर उजाला, बरठीं Updated Fri, 25 Apr 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
dhumal rally in bilaspur

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने केंद्र सरकार पर पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन के मुददे पर ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 500 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

विज्ञापन


जो पर्याप्त नहीं है। वह भी अगले साल से देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनने के बाद पूर्व सैनिकों के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बरठीं में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के हितों को सुरक्षित रखने में असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक की सरहदों पर जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा कर चुके पूर्व सैनिकों से भी धोखा किया। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान-बागवान के अलावा कर्मचारी, पेंशनरों सहित अन्य सभी वर्गों के हितों की अनदेखी की है।


उन्होंने कहा कि बेरोजगारों के साथ भी बेरोजगारी के नाम पर छलावा किया। आह्वान किया कि सात मई को लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के पक्ष में मतदान करें। ताकि केंद्र की भ्रष्ट सरकार को जड़ उखाड़ा जा सके। इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष सुभाष मिन्हास, उषा ठाकुर सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed