{"_id":"698041324eeeeedde20d96bf","slug":"dharamshala-voting-for-the-sikyong-political-leader-of-the-tibetan-govt-inexile-takes-place-in-27-countries-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग के लिए 27 देशों में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग के लिए 27 देशों में मतदान
Mon, 02 Feb 2026 11:46 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:46 AM IST
सार
चुनाव 27 देशों में 87 क्षेत्रीय चुनाव कार्यालयों में हुआ, जहां पर कुल 309 मतदान क्षेत्र स्थापित किए गए थे। चुनाव की निगरानी के लिए 1,737 चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन
निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग के लिए मतदान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
निर्वासित तिब्बत सरकार (सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन) के सिक्योंग और सांसदों के लिए रविवार को 27 विभिन्न देशों में रविवार को शांतिपूर्वक पहले चरण की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। यह चुनावी प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चली। चुनाव 27 देशों में 87 क्षेत्रीय चुनाव कार्यालयों में हुआ, जहां पर कुल 309 मतदान क्षेत्र स्थापित किए गए थे। चुनाव की निगरानी के लिए 1,737 चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। बस्तियों से बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए 31 विशेष मतदान क्षेत्र बनाए गए।
विज्ञापन
सिक्योंग के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि सांसद पदों के लिए लगभग 98 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। करीब 91,000 मतदाताओं ने निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव के लिए पंजीकरण करवाया है। तिब्बती संसद में कुल 45 सदस्य होते हैं। प्रारंभिक चरण संपन्न होने के बाद द्वितीय और अंतिम चरण के चुनाव 26 अप्रैल, 2026 को होंगे। टीए के मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसंग येशी ने बताया कि रविवार को चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई है।
विज्ञापन