फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Student council elections will be held in Central University after two years.

धर्मशाला: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो साल बाद होंगे छात्र परिषद के चुनाव

Mon, 20 Nov 2023 11:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Nov 2023 11:48 AM IST
सार

प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो वर्ष बाद अगले माह छात्र परिषद चुनाव होंगे। इन छात्र संघ चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया 6 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी। 

विज्ञापन
Dharamshala: Student council elections will be held in Central University after two years.
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो वर्ष बाद अगले माह छात्र परिषद चुनाव होंगे। इन छात्र संघ चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया 6 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी। इसके अलावा 12 स्कूलों और केंद्रों में अध्ययनरत विवि के 2392 विद्यार्थी मतदान में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष छात्र परिषद के चुनाव नहीं हुए थे। इस बार शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छात्र परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं।  केंद्रीय विवि में इस समय 12 स्कूल चल रहे हैं। इन सभी स्कूलों में विद्यार्थी निर्वाचित होंगे। जो चुनाव के बाद अपने-अपने स्कूल के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से नामांकन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव प्रचार की प्रक्रिया 4 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी, जो पांच दिसंबर को शाम पांच बजे बंद हो जाएगी। 6 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होंगे और शाम पांच बजे तक विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के दूसरे कालेजों में छात्र परिषद के चुनाव नहीं होते हैं। यहां पर मेरिट में आए छात्रों को ही छात्र परिषद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। प्रदेश के कालेजों में भी छात्र परिषद चुनावों को बहाल करने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई और एसएफआई लगातार करती आ रही है, लेकिन अभी तक यह चुनाव शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed